Live Updates
तमिलनाडु में दिवाली के चलते 30 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज में हाफ डे
तमिलनाडु सरकार ने दिवाली के अवसर पर 30.10.2024 को तमिलनाडु में स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए हाफ डे की छुट्टी की घोषणा की। इसके अलावा 31 अक्टूबर और 1नवंबर को भी छुट्टियां हैं।
सीकर में बड़ा बस हादसा, 5 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल
राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास एक निजी बस पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 24 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। बस सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
वडोदरा में 2 व्यक्ति जिंदा जले
गुजरात के वडोदरा में आज भीषण हादसा हुआ। कचरा खाली कर रहे डंपर 11 हजार किलो वाट की बिजली लाइनों से टच हुआ। डंपर में आग लग गई और वह जलकर राख हो गया। आग में जलकर डंपर के ऊपर बैठे 2 व्यक्ति भी जिंदा जल गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हरियाणा सरकार की तारीफ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नई सरकार बनते ही 26000 युवाओं को नौकरी देने का उपहार मिला। हरियाणा में हमारी सरकार की पहचान बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने की है। हरियाणा के युवाओं में भेदभाव रहित नौकरी मिलने पर उत्सव का माहौल है।
हरियाणा में 26000 नौकरी पाने वाले युवाओं को मेरी तरफ से बधाई।
एकनाथ शिंदे के साथी विधायक श्रीनिवास बंगा लापता
एकनाथ शिंदे के साथी विधायक श्रीनिवास बंगा लापता हो गए हैं। वे पिछले 14 घंटों से लापता हैं और उनके दोनों फोन भी बंद हैं। वे टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। श्रीनिवास पालघर के सिटिंग विधायक थे। शिंदे गुट से टिकट नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे थे।
महाराष्ट्र के लिए भाजपा के 2 और उम्मीदवार घोषित
महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने 2 और उम्मीदवारों का ऐलान किया है। उमरेड से सुधीर लक्ष्मणराव पारवे और मीरा भाईदर से नरेंद्र लालचंदजी मेहता को टिकट दिया गया है।
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला गिरफ्तार
गत 9 अक्टूबर को मारे गए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर धमकी मिली है, लेकिन उन्हें धमकी देने वाले आरोपी गुरफ़ान ख़ान को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ़्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सलमान खान को धमकी देने के मामले में भी वह शामिल हो सकता है।
झारखंड के लिए कांग्रेस की अंतिम सूची जारी
कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है, जिसमें बोकारो से श्वेता सिंह और धनबाद से अजय दुबे को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दूसरे चरण में 20 नवंबर को होगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। श्वेता सिंह 2019 के विधानसभा चुनाव में बोकारो से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं, जिसमें उन्हें भाजपा के बिरंची नारायण ने करीब 10,000 वोटों से हराया था। वह दिवंगत समरेश सिंह की बहू हैं, जो बोकारो से पूर्व विधायक थे और झारखंड के कद्दावर नेताओं में से एक थे।
केरल में आतिशबाजी से मचा हड़कंप
केरल के नीलेश्वरम में आतिशबाजी से हड़कंप मच गया। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं और 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। कासरगोड केरल के नीलेश्वरम में हुआ हादसा आधी रात का है। घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
दिल्ली में युवक ने सुसाइड किया
दिल्ली के वजीरपुर इलाके में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपने घर में फांसी लगाई। एक युवती पर आरोप लगे हैं। युवती और उसके दोस्त युवक को ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे परेशान होकर ही उसने सुसाइड करने का कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद में 6 फ्लैट्स में चोरी
गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में बीती रात एक साथ 6 फ्लैट में चोरी हो गई। 2 पुलिसकर्मियों के घरों में भी चोरी हुई है। चोर लाखों के जेवर और कैश चुराकर ले गए। एक चोर CCTV में कैद हुआ है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पटना में मेट्रो टनल में हादसा
बिहार के पटना जिले में चल रहे मेट्रो टनल के निर्माण कार्य में हादसा हो गया। पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनआईटी मोड़ के पास निर्माण कार्य के दौरान लोको इंजन के ब्रेक फेल होने से टनल के अंदर अफरा तफ़री मच गई। 25 से ज्यादा मजदूर अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गए। वहीं 2 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। एक के शरीर के 4 टुकड़े हो गए तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। तीसरे की हालत गंभीर है। हादसा लोको इंजन में तकनीकी खामी आने से हुआ। मृतक की पहचान पायलट विजय बेहरा के रूप में हुई।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज धनतेरस का त्योहार है, लेकिन इस मौके पर सोना-चांदी महंगे हो गए हैं। बिहार के पटना में मेट्रो टनल में हादसा हुआ है। लोको इंजन फेल होने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को ढर किया। दिल्ली में एक युवक ने लड़की की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी लगा ली। गाजियाबाद में एक रात में 2 पुलिस वालों समेत 6 लोगों के फ्लैट में लाखों के जेवर और कैश चोरी हो गया। मेरठ में गैस सिलेंडर में रिसाव होने सक दंपति समेत परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। सोनीपत में एक कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
21 mins agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
49 mins agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
56 mins agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
1 hr agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
8 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
8 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
11 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
14 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines