Live Updates
कनाडा में टेस्ला कार का एक्सीडेंट, भारतीय मूल के 4 लोगों की मौत
कनाडा में टेस्ला कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें भारतीय मूल के 4 लोगों की मौत हो गई है। कनाडा मीडिया के अनुसार 24 अक्टूबर को टोरंटो में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे के बाद कार में आग लग गई और उसके दरवाजे जाम हो गए थे। इस हादसे में किसी तरह खिड़की तोड़कर एक महिला को बचाया जा सका था, बाकी चार लोगों की चोट लगने और झुलसने से मौत हो गई थी।
Gujarat: भरूच में चलती ट्रेन में लगी आग, 30 मिनट तक रहा दहशत भरा माहौल
गुजरात के भरूच में सिल्वर ब्रिज के पास पश्चिम एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई। कोच में धुआं देखकर ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद रेल कर्मियो ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेले अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
कंगना रनौत मामले पर आगरा कोर्ट में सुनवाई
किसान आंदोलन में अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान पर आगरा कोर्ट में सुनवाई हुई। कंगना रनौत की मुश्किल बढ़ सकती हैं। आगरा न्यायालय में अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने याचिका दायर की थी। आगरा न्यायालय ने कंगना रनौत को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। किसान आंदोलन और महात्मा गांधी पर दिए गए बयान को लेकर याचिका दायर की गई थी।
देव दीपावली पर्व पर वाराणसी में नो फ्लाई जोन
देव दीपावली पर्व पर वाराणसी में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ड्रोन-गुब्बारों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वाराणसी में 15 नवंबर 2024 को होने वाले विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली पर्व के मद्देनजर, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने पूर्व से प्रचलित धारा 163 बीएनएसएस के तहत पूरे शहर को "नो फ्लाई जोन" घोषित किया है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार, यह प्रतिबंध 12 नवंबर 2024 के मध्यरात्रि 00:00 बजे से 16 नवंबर 2024 की मध्यरात्रि 24:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
बुलन्दशहर में इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़
बुलन्दशहर में 15000 के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल हुआ है। इस्माइल पर 6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। घायल इस्माइल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अगौता थाना क्षेत्र में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
एयर इंडिया-विस्तारा की पहली उड़ान रवाना हुई
विस्तारा ने अपने उड़ान संचालन के अंतिम दिन को पूरा करने के बाद सोमवार रात को दोहा से मुंबई के लिए अपनी पहली उड़ान भरी। उड़ान संख्या 'एआई2286' स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.07 बजे दोहा से रवाना हुई और इसके मंगलवार सुबह मुम्बई पहुंचने की उम्मीद है। घरेलू मोर्चे पर, उनकी पहली निर्धारित उड़ान AI2984 ने मंगलवार सुबह करीब 1.30 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसे A320 विमान से संचालित किया जा रहा है। एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि भले ही विस्तारा 12 नवंबर से बंद हो जाएगी, लेकिन इसके विमान, मार्ग और चालक दल कम से कम मार्च तक अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
कासगंज में मिट्टी की ढाय गिरने से हादसा
कासगंज में मिट्टी की ढाय गिरने से हादसा हुआ है। मलबे के नीचे 8 महिलाएं दबीं हैं, जिनमें से एक बच्ची समेत 4 की मौत हो चुकी है। यह हादसा तब हुआ, जब महिलाएं नेशनल हाईवे 530 के निर्माण के लिए निकाली जा रही पीली मिट्टी लेने के लिए पहुंची थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम पुलिस और क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचे। अस्पताल में 4 को मृत घोषित कर दिया गया।
एटा में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी
यूपी के एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी एक बस खाई में गिरकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार देर रात की है। बस पलटने से बारातियों में चीख पुकार मच गई और शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
झारखंड में फिर से ईडी की छापेमारी
मतदान के ठीक एक दिन पहले झारखंड में फिर से ईडी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी रांची के एक होटल के अलावा कई जगहों पर चल रही है। छापेमारी बंगाल मे भी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी बांग्लादेशी घुसपैठ और मनी लॉन्डरिंग को लेकर की गई है। दरअसल रांची के बारियातु थाना में जून में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमे हिल व्यू रिसोर्ट से 3 बांग्लादेशी महिलाओं को बरामद किया गया था।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को काले झंडे दिखाए गए
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को काले झंडे दिखाए गए हैं। मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई के चांदिवली विधानसभा सीट से अपने विधायक दिलीप लांडे के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। चुनाव प्रचार से लौटते समय मुख्यमंत्री को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और गाड़ी रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने मुख्यमंत्री की गाड़ी रोकी, वे शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता थे। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
PM मोदी की महाराष्ट्र के चिमूर और सोलापुर में आज रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वे चिमूर और सोलापुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अमित शाह भी मुंबई के घाटकोपर में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे भी आज कई जनसभाएं करेंगे।
उन्नाव में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शादी समारोह मे खीर खाने से फूड पॉइजनिंग की चपेट में बाराती आ गए। करीब 100 बारातियों की तबियत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साथ कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त लग गए। सभी को अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। रसूलपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान अबरार की बेटी का शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोगों की हालत बिगड़ी।
आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की घटना है।
Breaking News Live Updates Today: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर अयोध्या को उड़ाने की धमकी दी है। मणिपुर में CRPF की चौकी पर हमला करने वाले 10 कुकी उग्रवादी सुरक्षाबलों ने मार गिराए हैं। कनाडा के ब्रैम्पटन के हिंदू मंदिर का एक और कार्यक्रम हो गया है, क्योंकि हिंसक हमले की आशंका जताई गई है। आज से विस्तारा की सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन एयर इंडिया करेगी। टिकट की बुकिंग भी एयर इंडिया ही करेगी। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
32 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
56 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines