हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: '15 सालों से BJP गोवा में सिर्फ गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार..' अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

Breaking News in Hindi Updates: बांग्लादेश ने 23 भारतीय मछुआरों को रिहा करके वतन भेज दिया है, वहीं भारत ने भी 128 बांग्लादेशी मछुआरों को स्वदेश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

विज्ञापन

Live Updates

22:43 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS पीयूष पांडे बने कार्यवाहक DGP

IPS पीयूष पांडे को पश्चिम बंगाल का कार्यवाहक DGP नियुक्त किया गया है। सुप्रतिम सरकार को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। IPS विनीत गोयल को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जावेद शमीम को ADG STF का प्रभार दिया गया है।

22:28 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: '15 सालों में BJP सिर्फ गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार..' गोवा में अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल डाबोलिम पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं यहां तीन दिन के दौरे पर आया हूं। कल हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां थे। पिछले 15 सालों से गोवा में भाजपा सरकार सत्ता में है। इन 15 सालों में उन्होंने सिर्फ गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से राज किया है। गोवा के लोग बहुत नाखुश हैं। गोवा में हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं... इसके उलट, जैसा कि भगवंत मान ने कल बताया, पंजाब में हमने दुनिया की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजना लागू की है, जिसमें हर परिवार को दस लाख रुपये का बीमा दिया जा रहा है। वहां बिजली मुफ्त है, अच्छे स्कूल बन रहे हैं, अच्छे अस्पताल बन रहे हैं, अच्छी सड़कें बन रही हैं, और लोगों को पानी मिल रहा है। अब गोवा भी बदलाव चाहता है, और लोग आम आदमी पार्टी को बहुत उम्मीद से देख रहे हैं।"

21:38 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में ट्रांसपोर्ट मंत्री रामलिंगा रेड्डी का बड़ा आदेश, तंबाकू विज्ञापन पूरी तरह बैन

कर्नाटक के ट्रांसपोर्ट मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने राज्य के चार ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की KSRTC बसों और बस स्टॉप पर तंबाकू के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विज्ञापनों पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया है, और यह भी निर्देश दिया है कि मौजूदा तंबाकू से जुड़े विज्ञापनों को एक तय समय सीमा के अंदर हटा दिया जाए।

20:11 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Wow! Momo के दो सीनियर अधिकारी आगजनी मामले में गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

फूड चेन Wow! Momo के दो सीनियर कर्मचारियों, राजा चक्रवर्ती और मनोरंजन शीट को कोलकाता के आनंदपुर इलाके में आग लगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बारुईपुर कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें छह दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

19:35 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे में भाजपा की सियासी मजबूती, गणेश मधुकर बिडकर को सर्वसम्मति से चुना गया ग्रुप लीडर

पुणे से भाजपा के नव नियुक्त कॉर्पोरेटर गणेश मधुकर बिडकर को भाजपा कॉर्पोरेटरों की बैठक में सर्वसम्मति से पुणे नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का ग्रुप लीडर चुना गया। बैठक में "पुणे नगर निगम भारतीय जनता पार्टी ग्रुप" के गठन को भी मंज़ूरी दी गई, जिसमें PMC आम चुनाव 2026 के 119 चुने हुए कॉर्पोरेटर शामिल हैं।

19:20 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना हॉस्टल में NEET छात्र की मौत, परिवार ने की विनय कुमार से मुलाकात

पटना के एक हॉस्टल में NEET छात्र की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर पीड़ित परिवार ने बिहार के विनय कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद परिजनों ने मायूसी जताते हुए कहा कि वे न्याय की उम्मीद में आए थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। 

18:21 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आनंदपुर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हुई आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए स्थानीय प्रशासन को हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

18:19 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दूषित पानी की शिकायतें सुनने निर्वगज गांव पहुंचे शरद पवार

NCP-SCP प्रमुख शरद पवार नीरा नदी में दूषित पानी की शिकायतें सुनने के लिए निर्वगज गांव पहुंचे।

17:33 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल चुनाव पर अमित शाह की कोलकाता में आज अहम रणनीतिक बैठक

अमित शाह आज शाम असम से कोलकाता पहुंच रहे हैं, जहां वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी नेताओं के साथ 'क्लोज डोर' बैठक करेंगे. शनिवार सुबह 11 बजे वे बैरकपुर में शक्ति प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मंत्र देंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बंगाल के औद्योगिक क्षेत्रों में पैठ बनाना और पार्टी के भीतर गुटबाजी को खत्म कर एकजुटता लाना है.

17:11 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: करहा-नीरा नदी संगम पर विसर्जित की गईं अजीत पवार की अस्थियां

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां सोनगांव में करहा नीरा नदी संगम पर विसर्जित की गईं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने रस्में निभाईं। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी मौजूद थीं।

17:10 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: करहा-नीरा नदी संगम पर विसर्जित की गईं अजीत पवार की अस्थियां

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां सोनगांव में करहा नीरा नदी संगम पर विसर्जित की गईं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने रस्में निभाईं। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी मौजूद थीं।

15:45 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया ने 35वीं ब्रेकेनरिज इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

टीम इंडिया ने USA के कोलोराडो के ब्रेकेनरिज में 35वीं ब्रेकेनरिज इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर चैंपियनशिप में तीसरा पुरस्कार (कांस्य पदक) जीता।

14:50 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत कल करेगा सऊदी अरब के साथ बैठक की मेजबानी

भारत कल शनिवार को दिल्ली में भारत-अरब फॉरेन मिनिस्टर्स मीटिंग (IAFMM) की दूसरी बैठक की मेजबानी करेगा. पहली बैठक बहरीन में साल 2016 में हुई थी. 10 साल के अंतराल पर हो रही इस बैठक में भाग लेने के लिए सभी 22 सदस्य देशों के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं, जिनसे विदेश मंत्री जयशंकर ने आज हैदराबाद हाउस में मुलाकात की.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सह-अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अरब लीग के विदेश मंत्रियों के साथ अरब लीग के महासचिव भी मौजूद रहेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक मौजूदा सहयोग को मजबूत करेगी और साझेदारी को गहरा विस्तार देगी. इसके अलाव बैठक में सदस्य देशों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी.

14:19 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी मिली

कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिसके चलते फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए यात्रियों को रेस्क्यू करके उनके सामान की चैकिंग की गई है और विमान का कोना-कोना खंगाला गया है.

13:54 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 2 फरवरी दिन सोमवार को पंजाब के दौरे पर आएंगे. वे 2 फरवरी को लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. जालंधर दौरे के दौरान वे सीधा आदमपुर एयरपोर्ट आएंगे और इसके बाद जालंधर के डेरा बल्ला में माथा टेकेंगे.

13:22 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया गया है. कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम प्रदर्शन को देखते हुए 24 अकबर रोड पर BNS की धारा 163 लगा दी गई है. बाहर बैरिकेडिंग लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं, क्योंकि हंगामा होने के आसार हैं.

12:40 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिन्दू धार्मिक स्थलों पर मुस्लिमों के प्रवेश प्रतिबंध की मांग

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कहा है कि महाकालेश्वर सहित 12 ज्योतिर्लिंग और सभी शक्तिपीठों पर विधर्मियों का प्रवेश प्रतिबंधित हो. विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने कहा हिन्दू तीर्थो पर गैर हिन्दू की एंट्री पर तत्काल प्रतिबंध लगे, जिसे आना हो वे धर्म परिवर्तन करें.

हिंदू तीर्थ स्थलों पर विधर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग अब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भी उठने लगी है. यहां पंडे पुजारी, महामंडलेश्वर और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीयों ने अब मोर्चा खोल दिया है. मांग की जा रही कि उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओ के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए.

दरअसल उज्जैन के कई धार्मिक स्थलों पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के मामले पकड़े थे. दूसरे शहरों से भी मुस्लिम युवक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर आते हैं और अपने साथ किसी हिंदू युवती को लाते है. इन्हीं मामलों को ध्यान में रखते हुए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शेलेशानंद गिरी और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी महेश तिवारी ने विरोध जताया है और तत्काल गैर हिंदू को प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही है .

11:52 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड मनी लॉन्ड्रिंग मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के पूर्व सीएमडी और व्यवसायी मनोज गौर को उनकी मां के स्वास्थ्य के आधार पर दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती दी गई है. हाई कोर्ट ने ईडी को उनकी मां की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि करने का भी निर्देश दिया है. न्यायालय ने मामले की सुनवाई 6 फरवरी को निर्धारित की है.

11:30 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा बदमाश

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में एक हत्या के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस को स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोईन कुरैशी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है. आरोपी के पैर में गोली लगी है. मोइन ने कुछ दिन पहले नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक कैफे में 4 से 5 गोलियां मारकर एक शख्स की हत्या कर दी थी. हत्याकांड के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके इसने खुलेआम ऐलान किया और फिर वह फरार हो गया था.

11:07 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किश्तवाड़ के 3 इलाकों में इंटरनेट सर्विस सस्पेंड

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के 3 इलाकों में इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी है. राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा इसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए 2G, 3G, 4G और 5G की इंटरनेट डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड करने का आदेश जारी हुआ है और सर्विस तत्काल प्रभाव से बंद भी कर दी गई है.
10:25 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब सरकार ने केंद्र से मांगा बजट में स्पेशल पैकेज

पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से बजट में स्पेशल पैकेज मांगा है. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 20000 करोड़ के स्पेशल पैकेज की मांग की है. उन्होंने कहा कि पंजाब ने पिछले साल पाकिस्तान से युद्ध और बाढ़ की मार झेली है. पंजाब ने देश का साथ दिया है. अब केंद्र सरकार को पंजाब का साथ देना चाहिए. पंजाब का RDF का पैसा भी देना चाहिए. पीएम नरेंद्र मोदी बजट के बाद पंजाब आ रहे हैं, उम्मीद है कि उस दिन RDF के पैसे देने का ऐलान करेंगे. बाढ़ के बाद 1800 करोड़ का ऐलान केंद्र सरकार ने किया, लेकिन उसका एक पैसा अभी तक नहीं मिला है.

10:00 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UGC के नियमों का विरोध करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

JNU कैंपस के साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू के छात्रों ने UGC के नियमों का विरोध करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने UGC के नियमों पर लगी रोक के खिलाफ आवाज उठाई गई और ब्राह्मणवाद के पुतले का दहन किया गया. विरोध प्रदर्शन में कुल 50 छात्र मौजूद रहे.

09:26 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना में मिड डे मील खाने के बाद स्टूडेंट्स बीमार

29 जनवरी को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में दोपहर का भोजन करने के बाद लगभग 22 छात्र अस्पताल में भर्ती हुए. पुलिस अधिकारी के अनुसार, छात्रों ने दोपहर में सांभर और चावल खाए थे और जल्द ही उन्हें पेट दर्द और बेचैनी जैसे लक्षण महसूस होने लगे. छात्रों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी 22 छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

09:02 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

इलाहाबाद हाई कोर्ट आज इरफान सोलंकी की याचिका पर फैसला सुना सकता है. गत 12 जनवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. गैंगस्टर मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रहे मुकदमे की कार्यवाही को रद्द करने के लिए इरफान सोलंकी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की हुई है. सितंबर 2025 में इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से ही गैंगस्टर मामले में जमानत मिल चुकी है, लेकिन अब इरफान मामले को रद्द कराना चाहता है.

08:26 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर जाएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिवसीय दौरे के तहत आज 30 जनवरी की शाम को असम से पश्चिम बंगाल भी पहुंचेंगे. जहां वे बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सिलीगुड़ी में सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. शाम 8:05 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जिसके बाद 8:25 मिनट कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन इलाके के एक निजी होटल नोवोटल होटल में रात 9-10 राज्य बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ 26 चुनाव की अहम रणनीति पर कोर कमेटी मीटिंग करेंगे. दूसरे दिन कल 31 जनवरी को उत्तर 24 परगना के बैरकपुर आनंदपुरी खेल म्मैदान में 11 बजे के लगभग शाह एक कार्यकर्ता सभा को संबोधन करेंगे.

07:54 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में गृह मंत्री अमित शाह का शानदार स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किया. उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्वागत करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उनकी यात्रा से ऊपरी असम में विकास, शासन और सांस्कृतिक उत्सवों सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी. आज वे हमारी दूसरी राजधानी डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा भवन की नींव रखेंगे. वे कई अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे. वे एक सांस्कृतिक उत्सव में भी भाग लेंगे. शाम को वे गुवाहाटी लौटकर एक पार्टी बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद वे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे.

07:22 (IST) 30 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से अन्ना हजारे का आमरण अनशन

समाजसेवी अन्ना हजारे आज से रालेगणसिद्धी में आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे. अन्ना हजारे महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून को तुरंत लागू करने की मांग कर रहे हैं और मांग पूरी होने तक उन्होंने आखिरी सांस तक भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है. लोकायुक्त कानून 2022 में पारित और 2024 में राज्यपाल से स्वीकृत हुआ था, इसके बावजूद, महाराष्ट्र में कानून के कार्यान्वयन में हो रही देरी से नाराज अन्ना ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया हुआ है.

Today Breaking News in Hindi Updates: आज 30 जनवरी दिन शुक्रवार है और आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, इस मौके पर आज से अन्ना हजारे ने रालेगणसिद्धी में आमरण अनशन की शुरुआत की. वहीं आज इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला आ सकता है, जो गत 12 जनवरी को सुनवाई पूरी करके सुरक्षित रख लिया गया था. इधर, आज से BJP अध्यक्ष नितिन नबीन 2 दिन के दौरे पर गोवा में हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम-पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola