Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पद्मभूषण मिलने पर भगत सिंह कोश्यारी ने PM मोदी को दिया धन्यवाद
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किए जाने पर कहा, '...मैं प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति को अपनी ओर से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता को पद्म सम्मान देने का काम किया... मुझे लगता है कि अब हमारे कार्यकर्ता और भी निस्वार्थ भाव से समाज का काम करेंगे। ये देश निश्चित रूप से विश्व गुरु बनेगा... सामान्य रूप से जब कोई सम्मान देता है तो कुछ लोगों में ये भावना रहती है कि वे उसे किसी को समर्पित करते हैं। मैं आज जो भी हूं वह संघ व जनता के प्रेम से हूं... मैं कहूंगा कि यह हमारी प्रिय जनता का सम्मान है...'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि लुइस सैंटोस उर्सुला वॉन पहुंचे भारत
दिल्ली: यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर और सेरेमोनियल वेलकम दिया गया. वे 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा की BJP सांसद ने की आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात
ओडिशा की भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने यूनिट-1 मार्केट में हाल ही में लगी आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों से बात की और उन दुकानदारों से भी मिलीं जिनकी दुकानें नहीं जलीं, लेकिन खराब पार्किंग प्रबंधन के कारण ग्राहक न आने से परेशान हैं.
सारंगी ने कहा, 'मैंने सभी प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन दुकानदारों से भी मिलीं जिनकी दुकानें नहीं जलीं, लेकिन पार्किंग की खराब व्यवस्था के कारण लोग यहां नहीं आ पा रहे. मैंने अपने सभी दुकानदार भाइयों से एक सामूहिक लिखित आवेदन देने को कहा है. इस क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है. आज इस क्षेत्र की सांसद के नाते प्रभावितों को कुछ आर्थिक मदद देना मेरा कर्तव्य है, जो मैं जरूर करूंगी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, बस में सवार 3 लोगों की मौत, 15 घायल
मदुरै के कोट्टम्पट्टी के पास रविवार तड़के एक प्राइवेट बस के दूसरी खड़ी बस से टकराने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान कोविलपट्टी की कनगा रंजीतम (65), कोट्टाइमेडू के सुदर्शन (19) और एक अज्ञात महिला के रूप में हुई है. पुलिस ने इसकी पुष्टि की.
पुलिस के अनुसार, चेन्नई से मदुरै जा रही प्राइवेट बस पल्लापट्टी हाईवे पर सुबह करीब 4:15 बजे कोट्टम्पट्टी के पास चालक के कथित तौर पर नियंत्रण खोने से खड़ी बस के पिछले हिस्से से जा टकराई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को बचाया और उन्हें मेलुर गवर्नमेंट हॉस्पिटल ले जाया गया. बाद में उन्हें राजाजी गवर्नमेंट हॉस्पिटल, मदुरै रेफर कर दिया गया. कोट्टम्पट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ा ऐलान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में रेपिड रेल ट्रांसपोर्टेशन की तैयारी हो चुकी है. अब हमें दिल्ली में रैपिड रेल की सुविधा मिलेगी. दिल्ली में टीडीसी में फ्री चलने के लिए महिलाओं और ट्रांसजेंडर को पिंक कार्ड दिया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान सरकार का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
राजस्थान सरकार का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मुख्य सचिव तथा जयपुर कलेक्टर को प्रमाण-पत्र प्रदान किया. कार्यक्रम में राज्य के समस्त कलेक्टर्स एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे. राजस्थान ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को लोकतांत्रिक शपथ दिलाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मिलेगा अशोक चक्र
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अपने ऐतिहासिक स्पेस मिशन के दौरान असाधारण साहस के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मथुरा पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन के दौरे पर हैं और वे मथुरा पहुंच गए हैं. नबीन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधायक राजेश चौधरी के आवास पर जाकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या हो गई है. 23 साल के युवक चंचल भौमिक को उसके गैराज के अंदर ही जिंदा जलाकर मार दिया गया है. नरसिंदी शहर के पुलिस लाइंस से सटे मस्जिद मार्केट इलाके में यह घटना हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के बोरीवली में चलती ट्रेन में लेडी ड्रग स्मगलर गिरफ्तार
मुंबई के बोरीवली में चलती ट्रेन में लेडी ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे सवा 2 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग बरामद भी हुई है. कोकीन सहित अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं. पकड़ी गई महिला मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला एनसीबी बेंगलुरु की वांछित आरोपी थी और लंबे समय से ड्रग्स तस्करी के मामलों में फरार चल रही थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में लोकल ट्रेन में प्रोफेसर की हत्या
मुंबई के मालाड में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लोकल ट्रेन से उतरते समय हुए मामूली विवाद के बाद एक यात्री की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में यात्री अलोक सिंह की मौत हो गई. लोकल ट्रेन से उतरते वक्त 2 लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई.
आरोपी ने अलोक सिंह के पेट में धारदार हथियार घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई. रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी को बोरीवली पुलिस थाने लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद रेलवे यात्रियों में दहशत का माहौल है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के सिरोही में सड़क हादसा
राजस्थान के सिरोही में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. आयशर ट्रक ने इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी है. हादसे में 7 लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीट छात्रा मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई
नीट छात्रा मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की गई है. चित्रगुप्त नगर थाना की थानेदार रौशनी कुमारी और कदमकुआ थाना के दारोगा हेमंत झा को निलंबित कर दिया गया है. इन दोनों पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने वरीय अधिकारियों को मिसलीड किया.
जानकारी के मुताबिक, इन्हें 6 जनवरी को ही घटना की पूरी जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद तीन दिनों तक मामले को नजरअंदाज किया गया. हालांकि सवाल अब भी कायम है कि पटना सदर के एएसपी अभिनव कुमार पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं? जबकि वही पहले अधिकारी थे जिन्होंने मीडिया के सामने आकर मामले को आत्महत्या बताया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज मथुरा और वृंदावन का दौरा करेंगे नितिन नबीन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे.इस दौरान नवीन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुनेंगे. वह बांके बिहारी मंदिर भी जाएंगे. विधायक राजेश चौधरी के आवास पर जाकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे. यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 130वां एपिसोड होगा. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मथुरा आएंगे. यहां वो अक्षय पात्र में मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और यहीं पर कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे. उसके बाद बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 25 जनवरी दिन रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू का यह संबोधन कार्यक्रम शाम 7 बजे होगा, जिसे आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाएगा. दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 25 जनवरी दिन रविवार है और आज छुट्टी का दिन है, लेकिन आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या भी है, इसलिए आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करेंगे और यह कार्यक्रम शात करीब 7 बजे होगा. इससे पहले सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों के साथ अपने मन की बात भी करेंगे और यह उनका 130वां एपिसोड होगा. आज नेशनल वोटर्स डे और नेशनल टूरिज्म डे भी है. इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
30 mins agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
44 mins agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
2 hrs agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
4 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines