Aaj Ki Taaza Khabar Live: दिल्ली: पूर्व कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में नसीमउद्दीन सिद्दीकी मंत्री थे. वह कांग्रेस में शामिल हुए, फिर छोड़ दिया, और भी कई लोगों ने पार्टी छोड़ दी है. शकील बिहार चले गए. रोशन बेग कर्नाटक चले गएत. गुलाम नबी आजाद कश्मीर चले गए. जब भी कांग्रेस पार्टी या कोई सेक्युलर पार्टी मुसलमानों की बात करती है, तो बीजेपी तुरंत उन पर तुष्टीकरण का आरोप लगाती है. इसका नतीजा यह हुआ है कि सेक्युलर पार्टियों ने मुस्लिम नेतृत्व को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है. पार्टी के अंदर मुस्लिम नेतृत्व की स्थिति कमजोर हो रही है, और यह बहुत चिंता की बात है.'
#watch | Delhi | On the statement of former Congress leader Dr Shakeel Ahmad, Congress leader Rashid Alvi says, "...In Uttar Pradesh, Naseemuddin Siddiqui was a minister. He joined the Congress, then left, and many others have also left. Shakeel went to Bihar. Roshan Baig went to… pic.twitter.com/hyMdr24bpE
— ANI (@ANI) January 24, 2026










