हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन

Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में आज सोनम वांगचुक और SIR को लेकर दर्ज याचिकाओं पर सुनवाई होगी. राहुल गांधी आज कर्नाटक के दौरे पर जा रहे हैं. आज भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अगले दौर की बातचीत हो सकती है.

विज्ञापन

Live Updates

22:30 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates:भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन दिखा. भारतीय सेना के अलर्ट जवानों ने ड्रोन पर की फायरिंग. सूत्रों के हवाले से खबर.

21:24 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली के द्वारका में लोगों ने नाच-गाकर लोहड़ी मनाई

दिल्ली के द्वारका में लोग नाच-गाकर लोहड़ी मना रहे हैं.

20:27 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- अधिकारियों के इशारे पर चल रहा हिमाचल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार काम करने की स्थिति में नहीं है. सरकार पर अधिकारियों का नियंत्रण हो चुका है. उन्होंने मंत्रियों और उपमुख्यमंत्री के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जनता और सरकार के भीतर दोनों जगह गहरी नाराजगी है.

19:59 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: प्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग, 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख

प्रयागराज के माघ मेले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सेक्टर 5 में स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आकर करीब 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं. घटना के समय शिविर में मौजूद करीब 50 कल्पवासियों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. एहतियातन आसपास के शिविरों को भी खाली करा लिया गया. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

19:16 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: ईरान पर अमेरिकी टैरिफ से भारत बेफिक्र, कुल व्यापार में हिस्सेदारी सिर्फ 0.15%

ईरान के ट्रेड पार्टनर्स पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ का भारत पर बहुत कम असर होने की संभावना है. भारत के लिए, ईरान टॉप 50 ग्लोबल ट्रेडिंग पार्टनर्स में भी शामिल नहीं है. पिछले साल, ईरान के साथ भारत का कुल व्यापार $1.6 बिलियन था, जो भारत के कुल व्यापार का लगभग 0.15% है. बाहरी आर्थिक कारणों को देखते हुए, इस वित्त वर्ष में ईरान के साथ भारत के व्यापार मूल्य में और गिरावट आने की उम्मीद है. 2024 में ईरान का कुल आयात लगभग $68 ​​बिलियन था, जिसमें उसके प्रमुख आयात पार्टनर UAE ($21 बिलियन - 30%), चीन ($17 बिलियन - 26%), तुर्की ($11 बिलियन - 16%), और EU ($6 बिलियन - 9%) थे. भारत का हिस्सा सिर्फ $1.2 बिलियन (2.3%) है.

17:24 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मोती बाग में एक गाड़ी में लगी आग

दिल्ली: मोती बाग में एक गाड़ी में आग लग गई अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

15:46 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: नलिन कोहली का कांग्रेस पर हमला- 'भगवान श्री राम को काल्पनिक बताया, सनातन धर्म को बीमारी'

भाजपा नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस नेता बोम्मा महेश के बयान पर कहा, "कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग नेता भगवान श्री राम और सनातन धर्म को लेकर अद्भुत बयानबाजी करते हैं. कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो उन्होंने हलफनामें पर लिख दिया कि भगवान श्री राम काल्पनिक हैं. उनके सहयोगी दल कहते हैं कि सनातन धर्म एक बीमारी हैं. उनके अपने नेता उसको बीमारी मानते हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती. भगवान श्री राम और सनातन धर्म को लेकर कांग्रेस पार्टी की क्या दुश्मनी है? किसी अन्य धर्म पर वे बोलते नहीं है तो ये क्यों ना माना जाए कि कहीं न कहीं केवल वोट बैंक की दृष्टि से ये सारी बयानबाजी होती है."

15:42 (IST) 13 Jan 2026

15:22 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: पुडुचेरी में सभी राशन कार्ड धारकों को मिलेंगे 3,000 रुपये की ग्रांट

पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को पोंगल ग्रांट के तौर पर 3,000 रुपये देने की मंज़ूरी दे दी है.

14:46 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: 10 मिनट में खाने की ऑनलाइन डिलीवरी पर लगी रोक

डिलीवरी बॉय की सिक्योरिटी सुरक्षा मामले में श्रम मंत्री मनसुख मंडविया ने हस्तक्षेप किया है तो असर भी दिख गया. ब्लिंकिट ने 10 मिनट में ऑनलाइन डिलीवरी पर रोक लगा दी है. कंपनी ने अपने सभी ब्रैंड के प्रोडक्ट्स की 10 मिनट में डिलीवरी वाला नियम अब हटा दिया है. मसले पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमाटो के अधिकारियों से बात की थी और डिलीवरी के लिए समय सीमा हटाने की अपील की थी, जिस पर ब्लिंकिट ने फैसला ले लिया है.

14:23 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: स्ट्रे डॉग्स मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

स्ट्रे डॉग्स के काटने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया है कि आवारा कुत्ते के काटने या इससे होने वाली मौत के लिए जिम्मेदार कौन होगा? कोर्ट ने संकेत दिया है कि कुत्ते के काटने से होने वाले नुकसान या मौत के लिए संबंधित अधिकारियों और कुत्ते पालने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. मामलों में राज्य सरकारों को भारी मुआवजा भी पीड़ितों को देना होगा.

13:53 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: भारत सरकार ने जारी किया BRICS 2026 का लोगो

भारत सरकार ने मंगलवार को अपनी अध्यक्षता में होने वाले BRICS 2026 का लोगो लांच किया. इसमें BRICS के रंगों से सजा एक भव्य कमल है, जो BRICS+ के तहत एकता का प्रतीक है. इसमें नमस्ते को मूल तत्व के रूप में शामिल किया गया है.

विदेश मंत्री जयशंकर ने इस लोगो का अनावरण करते हुए कहा कि BRICS देशों के बीच सहयोग वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने बताया कि लोगों में कमल की पंखुड़ियां एकता और विविधता को दर्शाती हैं और भारत अपनी अध्यक्षता को समावेशी बनाए रखेगा.

इस मौके पर मंत्री जयशंकर ने जोर देकर कहा कि UN और WTO जैसे संगठन को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाना जरूरी है. भारत के नेतृत्व में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की प्रस्तावित मेजबानी ग्लोबल साउथ के लिए साहसिक कदम माना जा रहा है.

13:27 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा से माफी की मांग

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में BJP सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा से माफी मांगने की मांग की है और उन पर सिख गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगाया है.

13:11 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर नया अपडेट

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 19 जनवरी को नॉमिनेशन भरा जाएगा और 20 जनवरी जो चुनाव होगा, जिसके बाद पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा.

12:17 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: करप्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

क्या करप्शन के मामले में किसी पब्लिक सर्वेंट के खिलाफ जांच शुरू होने से पहले सक्षम ऑथरिटी की मंजूरी जरूरी है या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट की 2 जजों की बेंच ने अलग-अलग फैसला सुनाया है. कोर्ट के सामने दायर याचिका में प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट में साल 2018 में जोड़े गए सेक्शन 17 A को चुनौती दी गई थी.

इस धारा के तहत प्रावधान है कि कि लोक सेवक द्वारा उसकी आधिकारिक ड्यूटी निभाते हुए लिए गए फैसलों की जांच या पूछताछ से पहले सक्षम ऑथरिटी ( सरकार) से मंजूरी लेना जरूरी है. जस्टिस विश्वनाथन ने इस प्रावधान को सवैंधानिक करार दिया है. साथ ही कहा है कि पब्लिक सर्वेंट के खिलाफ जांच के लिए जरूरी मंजूरी का फैसला सरकार की बजाए लोकपाल या लोकायुक्त जैसी स्वतंत्रत संस्था द्वारा लिया जाना चाहिए.

वहीं जस्टिस नागरत्ना की राय कि यह प्रावधान असंवैधानिक है और इसे रद्द किया जाना चाहिए.

11:51 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच अब NIA करेगी

दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच अब NIA करेगी. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत की नागरिकता हासिल करने की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने जांच अब NIA को करने के आदेश दिए हैं.

11:27 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली की BJP सरकार ने जारी किए आतिशी के गायब होने के पोस्टर

दिल्ली में BJP की रेखा गुप्ता सरकार ने आम आदमी पार्टी की दिग्गज नेता अतिशी के गायब होने के पोस्टर रिलीज किए है. आतिशी से जुड़े एक वीडियो क्लिप को लेकर पंजाब के जालंधर में FIR भी दर्ज हुई है. इस मामले की जानकारी दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने मांगी थी तो पंजाब पुलिस के 3 बड़े अधिकारियों साइबर क्राइम, DGP और जालंधर CP ने अलग-अलग पत्र भेजे.

सभी पत्रों में 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगा गया है.

10:54 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: करूर भगदड़ मामले में विजय से फिर होगी पूछताछ

तमिलनाडु में TVK पार्टी के प्रमुख और एक्टर विजय की करूर रैली में भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई थी. इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) का रही है, जिसके सामने बीते दिन दिल्ली में एक्टर विजय पूछताछ के लिए पेश हुए थे. आज सुबह एक्टर विजय दिल्ली के ताज महल होटल से रवाना हो गए हैं और CBI सूत्रों के मुताबिक, उन्हें एक बार फिर से मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

10:23 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में एक जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग

दिल्ली के पश्चिम बाहर इलाके में एक जिम में फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक का पोस्ट आया है. पोस्ट में लिखा है कि जय महाकाल… जय श्रीराम, सत श्री अकाल… राम-राम सभी भाइयों को. आज (आरके फिटनेस, रोहित खत्री) पश्चिम विहार, दिल्ली में जिम पर फायरिंग हुई है. यह फायरिंग मैंने, रणदीप मलिक और अनिल पंडित (यूएसए) ने करवाई है.

मैंने इसे कॉल की थी, इसने कॉल इग्नोर की, इसलिए यह करना पड़ा. अगर अगली बार कॉल नहीं उठाई, तो तुझे धरती से उठा दूंगा. तेरे जिम के गेट पर ही, जैसे नादिर शाह को उठाया था. फोन और कोई ही इस्तेमाल करेगा तेरा, नोट: जो भी लॉरेंस भाई के दुश्मन हैं, वे आजीवन दुश्मन ही रहेंगे, मरते दम तक. अपने भाई के लिए जिंदा हूं मैं बोलकर नहीं, करके दिखाने में विश्वास रखता हूं.

09:51 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: नासिक के वार्ड 11 में AAP के कैंडिडेट पर बंदूक तान

महाराष्ट्र के नासिक में सतपुर इलाके में आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट समाधान अहेर पर बंदूक तान दी गई और उन्हें कैंपेन न करने की धमकी दी गई. घटना के बाद भीड़ ने बंदूक तानने वाले युवक की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बंदूक तानने वाला युवक RPI के जिला अध्यक्ष प्रकाश लोंढे का वर्कर था, जो जेल से चुनाव लड़ रहे हैं. आम आदमी पार्टी के वर्कर्स ने घटनाक्रम से जुड़े सभी वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए हैं, जो पुलिस को भी सौंप दिए गए हैं.

09:15 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: राणा बलाचौरिया हत्याकांड में नया अपडेट

कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से 2 शूटर्स समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों मे करण पाठक और तरनदीप सिंह शामिल हैं, जबकि तीसरा आरोपी आकाशदीप, विदेशी हैंडलर का करीबी माना जा रहा है.
08:38 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी आज कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे. राहुल नीलगिरी जिले के एक स्कूल के 50वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा वो कर्नाटक का भी दौरा करेंगे, जहां वे CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार से मुलाकात करेंगे.

08:13 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक मामले में आज होगी सुनवाई

सोनम वांगचुक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सोनम वांगचुक की पत्नी गीताांजलि अंग्मो ने याचिका दायर की हुई है. बीत दिन सोमवार को हुई सुनवाई में गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उनके पति को हिरासत में लेने के फैसले में अधिकारियों ने ठीक से सोच-विचार नहीं किया. इसलिए उन्हें रिहा किया जाए.

07:53 (IST) 13 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: अमेरिका का अपने लोगों को ईरान छोड़ने का आदेश

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तत्काल छोड़ने का अलर्ट जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा है कि अमेरिकी नागरिकों को लगातार इंटरनेट कटौती की उम्मीद करनी चाहिए. वैकल्पिक संचार माध्यम अपनाने चाहिएं. यदि सुरक्षित हो तो उन्हें सड़क मार्ग से अर्मेनिया या तुर्किये की ओर रवाना हो जाएं. अमेरिका की वर्चुअल एंबेसी द्वारा जारी एडवाइजरी अमेरिकी पासपोर्टधारक ईरानियों के लिए है, जिन्हें अमेरिका ने यह भी कहा है कि ईरान मौजूदा हालातों में उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं ले पाएगा.

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 13 जनवरी है और आज लोहड़ी का त्योहार है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो ईरान के हालातों पर अमेरिका कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और अब अमेरिका ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है. वहीं आज भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अगले राउंड की वार्ता होगी. दूसरी ओर, देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज मानहानि केस की सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट में आज SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं और सोनम वांगचुक के लिए पत्नी गीताांजलि अंग्मो द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. दूसरी ओर, राहुल गांधी का आज कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे, जहां वे CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola