Live Updates
'शीशे की दीवारें हटा दीं', दिल्ली विधानसभा में हुए बदलावों पर क्या बोले विजेंद्र गुप्ता?
दिल्ली विधानसभा में हुए बदलावों पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में मीडिया की आजादी पर प्रश्न चिह्न था। शायद ये अकेली विधानसभा होगी जहां एक भी पत्रकार उपस्थित नहीं हो पाता था, क्योंकि शीशे की दीवारें खड़ी कर दी थीं। ये क्यों दीवारें खड़ी थीं ये समझ के परे हैं। ऐसा कहीं और नहीं था, इसलिए ये दीवारें हमने हटा दी। अब सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से हो पाएगी। हम तेजी से दिल्ली विधानसभा को पेपर लेस करने का काम तेजी से चल रहा है। जुलाई महीने तक आगामी मानसून सत्र में ई-विधानसभा लागू हो जाएगी।
श्रीनगर की डल झील में पलटी नाव
श्रीनगर की डल झील में नाव पलट गई। अब लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
अहमदाबाद की एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
गुजरात के अहमदाबाद स्थित वटवा GIDC में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
कोलकाता की एक इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां पहुंचीं
पश्चिम बंगाल में स्थित कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर 5 में एक इमारत में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।
कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी मीटिंग
कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी मीटिंग चल रही है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी केसी वेणुगोपाल सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नेताओ से आग्रह किया है कि वे पंजाब और पंजाब की आवाम के हित में काम करें। पानी के मामले पर राजनीति बंद करें। हम अपना हक मांग रहे हैं, जितना पानी हमें पहले मिलता रहा है, उतना ही मांग रहे हैं। पंजाब गुरुओं की धरा है, हम उन्हें प्रणाम करते हैं। हरियाणा बाहर का नहीं है, हम सिंचाई के लिए नहीं पीने के लिए पानी मांग रहे हैं। पानी प्राकृतिक स्त्रोत है, यह वेस्टे होकर पाकिस्तान चला जाएगा। पंजाब को हम प्यासा नहीं रहने देंगे। गुरुओं की परंपरा को निभाएं, पानी पर राजनीति न करें।
जापान ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान जापान के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर नुकागा फुकुशिरो ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। जापान के स्पीकर ने भारत की लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जापान की ओर से हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
आतिशी ने रेखा गुप्ता सरकार को घेरा
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करके भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में पहली बारिश के बाद धौला कुआं और दिल्ली एयरपोर्ट के आस-पास के इलाकों से जलभराव की तस्वीरें ली गई हैं। क्या दिल्ली के लोगों को 4 इंजन वाली भाजपा सरकार से यही उम्मीद थी?
इंटरनेशनल बॉर्डर पर लोगों के लिए अलर्ट
इंटरनेशनल बॉर्डर पर जम्मू के परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और आसपास के लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से लोगों में खौफ बन गया है। चिनाब दरिया के बढ़ते पानी के चलते लोगों को प्रशाशन ने अलर्ट रहने को कहा है कि आप अलर्ट रहिए, क्योंकि चिनाब दरिया का पानी बढ़ रहा है।
राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदला
दिल्ली के अलावा राजस्थान में भी आज सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी के साथ कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले भी पड़े। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक इसी तरह का मौसम पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बना रहेगा।
अंबाजी धाम की यात्रा को लेकर एडवाइजरी
गुजरात में अंबाजी पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्राधाम अंबाजी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अंबाजी पुलिस इंस्पेक्टर आर.बी. गोहिल ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या विदेशी नागरिक दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
जूनागढ़ में कपास से गोडाउन में अग्निकांड
गुजरात के जूनागढ़ में मानावदर में कपास के गोडाउन में भयानक आग लग गई। मितडी रोड पर वर्धमान जिनिंग मिल में लगी कपास की गाड़ियों में आग लगी है। करीब 57 ट्रकों में भरा कपास जलकर राख हो गया है। 4 करोड़ से भी ज्यादा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। आग की वजह से कपास का पूरा गोडाउन राख हुआ है। 6 फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग बुझाई।
कोलकाता में आंधी और बारिश का कहर
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज सुबह अचानक मौसम बदला। हावड़ा तथा समीपवर्ती अंचलों में आंधी-तूफान हुआ। वज्रपात के साथ भारी बारिश हुई। बारासात, बेहला में 2 लोगों की मौत हुई है। कई जगह पेड़ और खंभे गिरे। सियालदाह में तार टूटने से ट्रेन यातायात बाधित हुआ। दक्षिण कोलकाता में युवक बिजली के करंट का शिकार हुआ। वहीं कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है।
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वांस का बयान
अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर भारत के खिलाफ सक्रिय आतंकियों को खत्म करने में भारत की मदद करे। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति JD Vance के इस बयान से साफ है कि ग्लोबल कम्युनिटी अच्छी तरह जानती है कि पाकिस्तान अपनी जमीन से भारत में आतंक का निर्यात करता है। Vance ने हालांकि यह भी कहा कि पहलगाम के जवाब में भारत की प्रतिक्रिया ऐसी न हो कि वह किसी बड़े युद्ध में तब्दील हो जाए।
जम्मू के कई जिलों में सर्च ऑपरेशन
जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी जिले में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट सुरक्षा बलों को मिले हैं। इसलिए सुरक्षा बलों की ओर से घने जंगलों में कॉर्डन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ की ओर से एंटी टनल ऑपरेशन शुरू किया गया है। एलओसी से सटे इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
बुलाई जा सकती है UN की आपात बैठक
भारत पाकिस्तान तनाव के बची यूनाइटेड नेशन्स की आपात बैठक बुलाई जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अध्यक्ष Greece के प्रतिनिधि Envoy Sekeris ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बैठक जल्द भी हो सकती है। पाकिस्तान इस वक़्त UNSC के 10 में से एक Non-Permanent Member है और वg अपने ओहदे का इस्तेमाल करते हुए मामले को UN के फोरम पर ले जाने की कोशिश कर सकता है। अगर पाकिस्तान ने अनुरोध किया तो बैठक बुलाकर विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पाकिस्तान की सेना ने LoC पर लगातार 8वें दिन भी गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। अमेरिका की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि भारत को हमारा पूरा समर्थन है, लेकिन हम दोनों देशों के संपर्क में हैं। वहीं भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए यूनाइटेड नेशन्स की आपात बैठक बुलाई जा सकती है…
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
27 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
52 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines