Aaj Ka Mausam : देश में जलती चुभती गर्मी का मौसम आ गया है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं बारिश का अलर्ट जारी है। तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन चल रही है, जिससे बारिश होने के आसार हैं और तेज हवाएं भी चलेंगी। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्या अलर्ट जारी किया।
एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी बांग्लादेश तक और एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन उत्तर छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक बनी हुई है। एयर चक्रवाती तूफान पूर्वोतर असम के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों में गरज, बिजली के साथ बारिश होगी और 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। जहां असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 22 से 26 अप्रैल तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं तो वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 अप्रैल को जमकर बादल बरसेंगे।
यह भी पढ़ें : साइक्लोन एक्टिव! गिरेंगे ओले, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल; 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट
इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं, बरसेंगे बादल
कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल में तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना में अगले 7 दिनों के दौरान बिजली गिरने की संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मध्य पाकिस्तान एवं पड़ोस पर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज, बिजली के साथ बादल बरसेंगे और 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड राज्य आते हैं। मध्य महाराष्ट्र में 24-25 अप्रैल को और गुजरात में 22 से 24 अप्रैल तक भारी बारिश होगी।
जानें कहां कितना बढ़ेगा तापमान?
महाराष्ट्र के चंद्रपुर (विदर्भ) में रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। मध्य भारत और गुजरात में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। साथ ही पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आएगा।
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
आईएमडी ने हीटवेव और लू लेकर चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान में 22 से 26 अप्रैल तक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा में 22 से 25 अप्रैल तक, पंजाब में 23 से 25 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, पश्चिमी राजस्थान में 23 से 26 अप्रैल तक और बिहार, झारखंड में 25-26 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति रहेगी और गर्म हवाएं चलेंगी। बिहार के अलग-अलग इलाकों में 23-26 अप्रैल तक रातें गर्म रहेंगी।
जानें कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम?
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम-अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। दिल्ली में अधिकतम पारा 38 से 40 डिग्री और और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में 22 से 24 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। चिलचिलाती गर्मी दिल्लीवासियों को परेशान करेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी, जो अगले 3 दिनों में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान-बारिश की दस्तक! 70KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, 21 राज्यों के लिए IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines