---विज्ञापन---

देश angle-right

चक्रवाती तूफान-बारिश की दस्तक! 70KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, 21 राज्यों के लिए IMD का अपडेट

दिल्ली-NCR में हवाएं चलने से मौसम सुहाना है, लेकिन तापमान भी 40 डिग्री तक पहुंचा हुआ है। मौसम विभाग पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम कैसा है और तापमान कितना रहने वाला है?

---विज्ञापन---

अप्रैल के महीने में गर्मी, उमस और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि दिल्ली-NCR में पिछले 2 दिन से आंधी-तूफान चलने और बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तापमान 39 और 25 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। IMD के अनुसार, अगले 6 दिन दिल्लीवासियों को लू से राहत मिली रह सकती है। वहीं राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में लू चलेगी।

दिल्ली में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4°C की गिरावट देखने को मिल सकती है। उसके बाद 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है। 22 अप्रैल से पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में में भारी वर्षा का नया दौर शुरू होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। चक्रवाती हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देशभर में आगे ऐसा रहेगा तापमान

1. IMD के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत (उत्तर प्रदेश को छोड़कर) में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। उसके बाद 4 दिन तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तापमान में होने की संभावना है।

2. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आएगी। उसके बाद के 5 दिन के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

3. अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद 4 दिन तक 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

4. अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उसके बाद 4 दिन के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

5. अगले 4-5 दिन के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। अगले 3 दिन के दौरान दक्षिण भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार, देश में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। 21 अप्रैल के लिए जम्मू कश्मीर, लद्दाख में ऑरेंज अलर्ट रहगा। बिजली कड़कने और तेज हवाएं (गति 50-60 किमी प्रति घंटा से 70 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। 21-22-23 अप्रैल को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, 22 से 25 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 5 दिन तक केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेलंगाना में 21 अप्रैल को गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

21-22-23 अप्रैल को विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 22 और 23 अप्रैल को गुजरात, 21 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Apr 20, 2025 08:00 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola