हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

45kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में चक्रवात का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बारिश पर बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam:मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी केरल और उसके आसपास के क्षेत्रों, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण में लक्षद्वीप तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
File Photo

Aaj Ka Mausam: मानसून जाते-जाते कई राज्यों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में ओडिशा, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक के क्षेत्र, कर्नाटक के दक्षिणी भाग, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 अक्टूबर के बीच गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा अगले कुछ दिन दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। यहां दिन में तेज धूप खिलेगी और सुबह- शाम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम रहने का अनुमान है। इसके बाद 15 अक्टूबर से एनसीआर में धीरे-धीरे हल्की ठंड पड़ने लगेगी।

ये भी पढ़ें: हुड्डा-शैलजा के बाद हर‍ियाणा CM पद की रेस में कौन सा तीसरा नया नाम हुआ शामिल?

विज्ञापन

इन जगहों पर चक्रवात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी केरल और उसके आसपास के क्षेत्रों, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण में लक्षद्वीप तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवात की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु, दक्षिण केरल, दक्षिणपूर्व और पूर्वमध्य अरब सागर पर चक्रवात बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फिलहाल उमस जारी रहेगी। इसके अलावा मुंबई में अभी अगले एक हफ्ते रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।

45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मालदीव, लक्षद्वीप क्षेत्रों और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व के कई हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर, केरल तट के साथ-साथ, मन्नार की खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु तट और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की मुश्‍क‍िलें बढ़ीं! आजादी वाले बयान पर कोर्ट ने भेजा नोट‍िस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola