Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

चक्रवाती तूफान की चेतावनी! ओले भी गिरेंगे, इन 11 राज्यों में होगी भयंकर बारिश

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। आईएमडी ने चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है। साथ ही ओले भी गिरेंगे। 11 राज्यों में भयंकर बारिश होने के आसार हैं।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Apr 13, 2025 21:59
Cyclonic storm

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान कहर बरपा सकता है। कई राज्यों में 40-50 किमी की स्पीड से आंधी-तूफान आएगा और जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही कुछ राज्यों में लू भी चलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

जहां मध्य क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है तो वहीं दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यह चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना और पश्चिम राजस्थान से लेकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। एक ट्राफ (trough) बिहार के मध्य भागों से लेकर उत्तरी तटीय ओडिशा तक बनी हुई है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी असम पर भी बना हुआ है, जो तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में चक्रवाती तूफान के साथ जमकर बादल बरसेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 60 किमी की स्पीड से चल रही धूल भरी आंधी, दिल्ली एनसीआर में अगले 2-3 घंटों में होगी बारिश, जानें IMD का अलर्ट

अगले 5 दिनों तक बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और गरज-बिजली के साथ भयंकर बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में 14 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बादल बरसेंगे। असम और मेघालय में 14 से 16 अप्रैल तक एवं ओडिशा में 15-16 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। झारखंड में 14-15 अप्रैल को बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे।

---विज्ञापन---

चक्रवाती तूफान का भी अलर्ट

IMD ने चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अगले 5 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश होगी। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में अगले 3 दिनों के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चक्रवाती तूफान आएगा और बादल बरसेंगे।

तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी

आईएमडी के अनुसार, जहां उत्तर-पश्चिम भारत में 14 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी तो वहीं मध्य भारत में 14 से 19 अप्रैल के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ेगा। पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक उछलेगा। गुजरात, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, मध्य छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

हीटवेव-लू की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने लू और हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में 14-15 अप्रैल को लू चलेगी। तेलंगाना में 14 अप्रैल को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15-19 अप्रैल के दौरान, गुजरात में 15-17 अप्रैल के दौरान, पंजाब, हरियाणा में 16-18 अप्रैल के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 16-19 अप्रैल के दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। आंध्र प्रदेश और यनम में भीषण गर्मी पड़ेगी।

दिल्ली एनसीआर में चलेंगी गर्म हवाएं

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 35 डिग्री और 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिल्ली एनसीआर में 14-15 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। राजधानी में 16 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों में लू चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

जानें कहां-कहां दर्ज की गई बारिश? 

उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और गुजरात में 15 अप्रैल से गर्म हवाएं चलेंगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों में गरज-बिजली के साथ बारिश होगी और तूफानी हवाएं भी चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में धूल भरी तेज हवाएं चलीं, जबकि हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में ओले गिरे। साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश, जानें 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

First published on: Apr 13, 2025 09:53 PM

संबंधित खबरें