60 किमी की स्पीड से चल रही धूल भरी आंधी, दिल्ली एनसीआर में अगले 2-3 घंटों में होगी बारिश, जानें IMD का अलर्ट

देश में एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया। धूल भरी हवाएं चल रही हैं और बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि कैसे रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम?

DELHI NCR

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। राजधानी और आसपास के जिलों में दूसरे दिन शुक्रवार को धूल भरी हवाएं चल रही हैं और बारिश भी होगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में अगले 2-3 घंटों के अंदर जमकर बादल बरसेंगे। दिल्ली के मंडी हाउस में धूल भरी आंधी से कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गईं।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी चल रही है और तेज गरज-बिजली गिरने के साथ बारिश भी होगी। 40-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल रही है।दिल्ली और एनसीआर में हरियाणा एवं पश्चिमी यूपी में रात 9 बजे तक बादल बरसेंगे। ओले भी गिरेंगे, जिससे बागवानी और फसलों को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भी होगी बारिश

राजधानी में 12 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। गरज-बिजली के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, दिल्ली एनसीआर में 13-14 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को भी धूल भरी आंधी चली थी और हल्की बारिश हुई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या तहव्वुर राणा मामले में भारत की कूटनीतिक जीत से 26/11 के पीड़ितों को मिलेगा न्याय?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ