---विज्ञापन---

देश angle-right

20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में बादल बरसेंगे या नहीं? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Today Weather Forecast: मानसून के बादल पूरे देश में जमकर बरस रहे हैं। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आई हुई है। 4 राज्यों में बाढ़ से करीब 100 लोग मारे जा चुके हैं। आज के लिए भी मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Today Weather Forecast Update: देश में मानसून इस साल जोरदार तरीके से एक्टिव है। वहीं मानसून की बारिश ने देश के कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। असम, गुजरात के बाद दक्षिण भारत के कई राज्य बाढ़ के पानी में डूबे हैं। 2 राज्यों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पिछले एक महीने से बारिश का दौर जारी है।

हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना बना जाता है, लेकिन उमस ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-NCR समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 7 दिन बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है, ऐसी मौसम विभाग की भविष्यवाणी है। आइए जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इस वजह से तल्ख मौसम के तेवर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरब सागर के नॉर्थ-वेस्ट में मानसूनी हवाओं ने दबाव का क्षेत्र बनाया हुआ है। इसलिए देशभर में मौसम को तेवर तल्ख हैं और मैदानों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश हो रही है। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गोवा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, झारखंड में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश होती रहेगी। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड में अगले 3 दिन अच्छी बारिश होगी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे और हवाएं चल सकती हैं। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Sep 03, 2024 08:21 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola