Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

क्या पद छोड़ेंगे ज्ञानेश कुमार? आजादी के बाद पहली बार CEC के खिलाफ संसद में प्रस्ताव

आजादी के बाद पहली बार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष संसद में प्रस्ताव ला रहा है. 'इंडिया' गठबंधन के 180 सांसदों ने इस ऐतिहासिक नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Mar 12, 2026 06:35

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार किसी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को पद से हटाने के लिए संसद में औपचारिक प्रस्ताव लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नोटिस पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा के करीब 120 और राज्यसभा के 60 सांसदों ने इस नोटिस पर अपनी सहमति दी है. गुरुवार 12 मार्च को यह प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में सौंपा जा सकता है. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से सत्ताधारी दल को फायदा पहुंच रहा है और एसआईआर जैसे मुद्दों पर आयोग का रुख निष्पक्ष नहीं रहा है.

खबर अपडेट हो रही है…

---विज्ञापन---

First published on: Mar 12, 2026 06:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.