---विज्ञापन---

देश angle-right

लाल किले से संबोधन से पहले PM मोदी का ट्वीट, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

पूरा देश 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन सभी की निगाहें दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर टिकी हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

---विज्ञापन---

पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी की निगाहें राजधानी दिल्ली में मौजूद लाल किले पर टिकी हुई हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर अपने संबोधन से पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने X पर लिखा, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले।”

---विज्ञापन---

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली हाई अलर्ट पर है, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गये हैं। शहर भर में 14,000 से अधिक सुरक्षा और यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम, चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों और एएनपीआर (स्वचालित नंबर प्लेट पहचान) कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि पहली बार लाल किले के पार्किंग क्षेत्रों में वाहनों के नीचे विस्फोटक, हथियार या प्रतिबंधित सामान की जांच के लिए अंडर-व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (यूवीएसएस) तैनात किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

 वहीं इसके बाद तय समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचे और झंडा फहराया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में नए न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने का काम जारी है। हम समुद्र मंथन की तरफ जा रहे हैं। नेशनल डीप वाट मिशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें : ‘जब तक नरेंद्र मोदी PM हैं तब तक…’, बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं बड़े अनुभव के साथ यह कहता हूं। किसी दूसरे की लकीर छोटी करने के लिए, अपनी ऊर्जा हमें खर्च नहीं करनी चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे तो दुनिया हमारी ताकत का लोहा मानेगी।’ पीएम ने कहा कि ‘जब वैश्विक स्थिति में आर्थिक स्वार्थ हर दिन बढ़ता जा रहा है, ऐसे वक्त की मांग है कि हम रोने न बैठें।

First published on: Aug 15, 2025 07:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola