Year Ender 2024: स्किनकेयर के लिए साल के अंत तक इन 5 चीजों से दूरी बनाना क्यों जरूरी? डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

Year Ender 2024: हम हमेशा अपनी स्किन को लेकर एक्स्ट्रा केयर दिखाते हैं। खासतौर पर फेस पर कोई प्रॉब्लम हो, तो उसका इलाज तुरंत ढूंढ निकालते हैं, ताकि जल्दी समस्या से छुटकारा मिले। हालांकि, इस चक्कर में कई बार हम कुछ ऐसा भी कर देते हैं, जो सही नहीं होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट की यह सलाह आपको साल के अंत होने से पहले ही मान लेनी चाहिए।

Skincare tips

Skincare tips

विज्ञापन

Year Ender 2024: स्किनकेयर की बात आती है, तो ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हैक्स भी लोगों में काफी वायरल हैं। मगर क्या हर वायरल चीज हमारी त्वचा के लिए अच्छी है? आपको बता दें शरीर के कुछ अंगों के साथ-साथ हमारी स्किन भी एक संवेदनशील हिस्सा है, जिस पर कुछ भी ट्राई करना सही नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में वहां की हर वायरल हैक लोगों में इतनी पॉपुलर हो जाती है कि इस बात को समझना ही मुश्किल हो जाता है कि क्या ऐसा करना सही है या नहीं। दरअसल, कई हैक्स ऐसे हैं, जो कुछ लोगों को अच्छे रिजल्ट देते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की स्किन पर नेगेटिव रिएक्शन देती है। आइए आपको डर्मेटॉलॉजिस्ट की सलाह के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Advertisment

क्या है डर्मेटॉलॉजिस्ट की राय?

डर्मेटोलॉजिस्ट और डर्मेटो-सर्जन डॉ. रिंकी कपूर इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताती हैं कि इस साल के अंत तक हम लोगों को अपनी स्किन की हेल्थ के लिए इन 5 चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

क्य हैं ये 5 चीजें?

1. फेस पर टूथपेस्ट लगाना- यह सोशल मीडिया पर वायरल एक बहुत ही कॉमन स्किनकेयर हैक है, जिसे अधिकांश लोग डेली फॉलो करते हैं। डॉक्टर कपूर बताती हैं कि टूथपेस्ट में ऐसे एंजाइम्स होते हैं, जो हमारी स्किन को ज्यादा डैमेज कर सकते हैं। भले ही यह हैक तुरंत रिजल्ट दे दे लेकिन लॉन्ग टर्म यूज सही नहीं है।

Skin Care Tips

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

2. वैक्यूम पोर क्लीनर- यह एक प्रकार का डिवाइस है, जो पोर्स की क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह फायदेमंद होगा, लेकिन पोर क्लीनिंग वाला यह डिवाइस स्किन से नेचुरल ऑयल्स को भी निकाल सकता है, जो स्किन डैमेज कर सकता है।

3. सनस्क्रीन कॉन्टूरिंग- SPF या फिर सनस्क्रीन कॉन्टूरिंग एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर काफी वायरल हुआ था। इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल अगर जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो कैंसर भी हो सकता है क्योंकि सनस्क्रीन सिर्फ फेस या स्किन के कुछ हिस्सों पर ही लगाया जाता है।

विज्ञापन

4. ब्लश- लड़कियों के गो टू मेकअप में ब्लश का इस्तेमाल शामिल है। यह एक ब्यूटी प्रोडक्ट है, जो गालों पर लाल या गुलाबी निखार देने के लिए यूज किया जाता है। डॉ. कपूर बताती हैं कि इस प्रोडक्ट का ओवरलोड करने से पोर्स बंद हो सकते हैं। इसलिए इसका यूज कम या फिर जरूरत पर ही किया जाना चाहिए।

5. रेटिनॉल का कम से कम यूज- फेस पर रेटिनॉल का यूज अब काफी कॉमन है। यह अधिकतर लड़के-लड़कियों के डेली स्किनकेयर रुटीन का हिस्सा बन गया है, जो एंटी एजिंग में मदद करता है। इसमें झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने वाले इंग्रीडिएंट्स होते हैं। मगर डॉक्टर कहती हैं कि हमें इन चीजों का इस्तेमाल भी फेस पर संभलकर या फिर सलाह लेकर करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ