लिवर खराब होने से 3 महीने पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, समय रहते ऐसे पहचानें Liver Damage Symptoms

Liver Damage Symptoms: लिवर शरीर का मल्टी टास्किंग अंग है जो अगर ठीक तरह से काम नहीं करता है तो पूरे शरीर की सेहत पर फर्क पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए लिवर खराब होने से महीनों पहले शरीर पर कौन से लक्षण नजर आने लगते हैं.

Liver Damage Symptoms

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

Liver Kharab Hone Ke Lakshan: शरीर को भोजन पचाने के लिए, टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने के लिए और ऊर्जा को स्टोर करने के लिए लिवर की जरूरत होती है. लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है तो शरीर पर इसके लक्षण अलग-अलग तरह से नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों को समय रहते ना पहचाना जाए तो लिवर जरूरत से ज्यादा खराब होता चला जाता है और जबतक दिक्कत का पता लगता है तबतक डैमेज (Liver Damage) को रिपेयर करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में समय रहते लिवर डैमेज को पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जो लिवर खराब होने से 3 से 6 महीने पहले से ही शरीर पर नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

लिवर खराब होने से पहले दिखते हैं ये लक्षण

लिवर खराब होने से 3 से 6 महीने पहले से ही नजर आने लगते हैं –

विज्ञापन

आंखों में पीलापन – अगर आपका लिवर डैमेज की तरफ बढ़ने लगता है तो कुछ महीनों पहले से ही आंखों के सफेद हिस्से में पीलापन आने लगता है. इस लक्षण से आप समझ सकते हैं कि आपका लिवर खराब होने लगा है. लिवर की दिक्कत में आंखों में पीलापन पीलिया की तरह एकदम से नहीं आता बल्कि यह धीरे-धीरे आना शुरू होता है.

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द – लिवर खराब होने का एक बड़ा संकेत यह भी है कि पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द बना रहता है. लिवर खराब होने पर इस हिस्से में दर्द बना रहेगा जो किसी और दवा से ठीक नहीं होगा.

विज्ञापन

पेट बाहर निकलने लगता है – पेट फूला हुआ या बाहर निकला हुआ नजर आने लगता है. खासतौर से लिवर के दाईं तरफ के हिस्से में दर्द रहता है. यह हिस्सा ज्यादा उठा हुआ रहता है और बाहर की तरफ रहता है.

पेट की दिक्कतें – लिवर खराब होने का एक लक्षण यह भी है कि पेट की दिक्कतें रहने लगती हैं. इसमें पेट में एसिडिटी बनने लगती है, आयदिन पेट फूला रहता है, दस्त लगते हैं और जी मितलाना या उल्टी महसूस होना लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

कंधे के सामने वाले हिस्से में दर्द – लिवर डैमेज का एक सकेंत (Liver Damage Sign) यह भी है कि कई महीनों पहले से ही कंधे के सामने की तरफ दर्द रहने लगता है. इसे सर्वाइकल का लक्षण समझने की गलती ना करें और अन्य लक्षणों के साथ इस लक्षण को पहचानकर लिवर डैमेज को कम करने की कोशिश करें.

लिवर खराब होने पर क्या होता है

विज्ञापन
  • लिवर खराब हो जाए तो पाचन बिगड़ जाता है.
  • लिवर में घाव बनना शुरू हो जाता है.
  • फैटी लिवर की दिक्कत हो जाती है जिसमें लिवर में फैट जमा होने लगता है.
  • दिमाग पर असर पड़ने लगता है, याद्दाश्त में कमी आने लगती है.
  • शरीर में सूजन नजर आने लगती है.
  • हर समय थकान और कमजोरी दिखती है और कुछ करने की हिम्मत नहीं रहती.
  • मल-मूत्र में बदलाव दिखने लगता है.
  • हल्की सी भी चोट लगने पर नील पड़ना शुरू हो जाती है.
  • पेट में सूजन आ जाती है, व्यक्ति कुछ भी खाया हुआ बाहर निकालने लगता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ