Ear Piercing: कान छिदवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया इंफेक्शन से बचना क्यों है जरूरी

Ear Piercing Infection: कान छिदवाने के बाद संक्रमण और कुछ भी खाने की आदत से बचना चाहिए, क्योंकि गलत खाना सूजन और घाव के देरी से भरने की वजह बन सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं कि आपको किन चीजों से परहेज करना चाहिए. 

ear piercing

कान छिदवाने के बाद इन चीजों से परहेज करे. Image Credit- News24

Kaan Pak Jaye to Kya Kare: ईयर पियर्सिंग (Ear Piercing) हमेशा से फैशन का हिस्सा रहा है. यह फैशन इतना पसंद किया जाने लगा है कि अब इसका क्रेज पुरुषों में भी देखने को मिलता है. हालांकि, कई बार ईयर पियर्सिंग के बाद कान बुरी तरह हालत हो जाती है. पक जाते हैं (Ear Infection) या उस हिस्से पर जख्म भी हो जाता है. इसलिए ज्यादातर लोग इस मौसम में कान छिदवाना पसंद करते हैं. लेकिन, इसके बावजूद कान पक जाता है या उसमें से मवाद निकलना शुरू हो जाता है. क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है? बता दें ऐसा अक्सर इसलिए होता है क्योंकि हम अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देते और कुछ भी खा लेते हैं. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर पूर्वा बालकृष्ण अमीन का कहना है कि इस दौरान आपको कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कान छिदवाने के बाद क्या ना खाएं | Food to Avoid After Ear Piercing 

चिपचिपा चावल- चावल खाने से बचें क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह पस बनने का कारण बन सकता है. 

सीफूड- ऐसे फूड खाने से बचें जो समुद्र में पाए जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हिस्टामाइन बनाने वाले बैक्टीरिया होते हैं, जो घाव भरने में दिक्कत कर सकते हैं. 

विज्ञापन

मसालेदार और गर्म चीजें- कुछ दिनों के लिए मसालेदार और गर्म चीजें खाने से बचें. ऐसा करने से शरीर की गर्मी और कान के पास सूजन पैदा हो सकती है. 

शराब और कैफीन- ये दोनों चीजें हीलिंग प्रोसेस को धीमा कर सकते हैं और आपके कान को ठीक होने में वक्त लग सकता है. 

विज्ञापन

डेयरी और ग्लूटेन- कुछ लोगों को इससे एलर्जी या सूजन हो सकती है, जिससे हीलिंग इफेक्ट हो सकता है.  

इन बातों का रखें ध्यान 

  • कान छूने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और छेद के ऊपर एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन लगाएं. 
  • इस दौरान बालों पर स्प्रे, लोशन या परफ्यूम लगाने या पूल-हॉट टब से परहेज करें. 
  • सोने की बाली शुरुआत में ही पहन लें. आप स्टेनलेस स्टील की बाली भी पहन सकते हैं. 
  • अगर दर्द हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से दवा लेकर आ जाएं. 

इसे भी पढ़ें- क्या लीच थेरेपी से कैंसर का इलाज संभव है? एक्सपर्ट ने बताया किन बीमारियों में हो सकता है फायदेमंद

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ