नाक से लगातार पानी आने का क्या कारण है? एक्सपर्ट से जानिए यह कब गंभीर हो सकता है

Causes Constant Runny Nose: नाक से लगातार पानी आना कई बार सामान्य हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इसे नजरअंदाज कर दिया जाए. अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है तो आपको एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए.  

How to stop a runny nose instantly

नाक से पानी गिरे तो क्या करें? Image Credit Freepik

विज्ञापन

Naak se Pani Aana: सर्दियों में नाक से पानी आना बहुत ही आम समस्या है. इसी वजह से कई बार लोग इसे हल्की-सी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, नाक आना या पानी निकलना (Naak Se Pani Aana Kya Karan Hai) मौसम बदलने का असर भी हो सकता है. लेकिन, अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है. एक्सपर्ट आचार्य जी का कहना है कि यह समस्या तब और ज्यादा गंभीर हो सकती है जब पानी निकलने के साथ-साथ बुखार आना, सिरदर्द होना या बलगम जरूरत से ज्यादा निकलना आदि. अगर आपको ये तमाम संकेत नजर आ रहे हैं तो एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाएं.

इसे भी पढ़ें- Ear Piercing: कान छिदवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया इंफेक्शन से बचना क्यों है जरूरी

विज्ञापन

नाक में पानी आने के कारण

  • वायरल इंफेक्शन होना
  • राइनाइटिस एलर्जी होना
  • साइनसाइटिस होने के कारण
  • मौसम में बदलाव होना
  • गलत खानपान होने की वजह 

यह कब गंभीर हो सकता है? 

  • अगर नाक से निकलने वाले पानी का रंग बदल रहा है तो आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.  
  • कई बार दवा खाने के बाद भी नाक निकलना बंद नहीं होता. अगर दवा खाने के बाद भी ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर के पास जाएं.
  • इस दौरान कई बार नाक बंद हो जाती है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है.
  • साइनस इंफेक्शन होने के बाद अक्सर नाक से पानी या गाढ़ा बलगम निकल सकता है.  

किस बीमारी का है संकेत? 

नाक निकलना एक वक्त तक सामान्य है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो हो सकता है आपको एलर्जी हो. इस बीमारी का पता लगाने के लिए आपको टेस्ट करवाना होगा. इस टेस्ट के जरिए डॉक्टर स्किन या खून की एलर्जी का पता लगाते हैं. नाक की एलर्जी के शुरुआती ये 3 लक्षण हो सकते हैं.

  • नाक बहना या बंद होना
  • बार-बार छींक आना
  • आंखों में खुजली और पानी आना 

नाक से पानी टपकना कैसे बंद करें?

  • गर्म पानी से भाप लेना शुरू कर दें, ताकि नाक के रास्ते खुल जाए और म्यूकस को होना शुरू कर दे.
  • पानी हमेशा गर्म पिएं और अपनी डाइट में हमेशा हर्बल चाय शामिल करें. इससे नाक को बहुत ही आराम मिलेगा.
  • अगर नाक साफ करने की वजह से उसमें दर्द होता है तो हल्के गुनगुने पानी के साथ नमक का इस्तेमाल करें.
  • अदरक और शहद का सेवन करना शुरू कर दें. इससे आपको अंदरूनी फायदा मिलेगा.  

इसे भी पढ़ें- रात में क्या खाएं, जिससे सुबह पेट साफ हो जाए? डाइटिशियन ने बताया पानी में भिगोकर खा लीजिए ये 2 चीजें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ