Finger Cancer: उंगलियों पर कैंसर के क्या लक्षण हैं? दर्द, गांठ या खिलजी होने पर जानिए डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए

Finger Cancer Symptoms: अगर आपकी उंगली पर कोई घाव हो गया है और वो ठीक नहीं हो रहा है तो आपको हेल्थ चेकअप कराने की जरूरत है. कई बार ये छोटी सी चीज कैंसर का कारण बन सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उंगलियों में कैंसर के क्या कारण हो सकते हैं.

Finger Cancer Symptoms

उंगलियों में गांठ की समस्या आम से लेकर गंभीर हो सकती है. Image Credit- News24

Ungli Ka Cancer Kaise Hota Hai: आजकल कैंसर जैसी बीमारी काफी बढ़ गई है. कान, नाक, गले या उंगली पर किसी भी तरह की गांठ नजर आए तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. आजकल ये बीमारी काफी बढ़ रही है. अगर उंगली का कोई घाव ठीक नहीं हो रहा हो, गांठ होना शुरू हो गई हो, तिल का रंग-रूप बदल रहा हो, खुरदुरी या लाल स्किन हो रही हो, खुजली या खून बहना शुरू हो गया हो (Causes of Lumps on Toes) तो आपको सोचने की जरूरत है. इसको लेकर हाथों के सर्जन डॉक्टर अमित मित्तल का कहना है कि आपको ये लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए. कई बार ये संक्रामक का रूप ले लेती है. ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए, क्योंकि ये कैंसर के संकेत हो सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

उंगली पर कैंसर के लक्षण | Signs of Finger Cancer 

उंगली का कैंसर क्या होता है? 

उंगली पर कैंसर कई तरह से हो सकता है. स्किन, हड्डियों या नाखून पर, जिसका पता आपको टेस्ट के जरिए चलेगा. हालांकि उंगली का कैंसर अन्य अंगों जैसे फेफड़े और प्रोस्टेट से फैलकर आ सकता है, जिसे डिजिटल मेटास्टेटिक रोग कहते हैं. यह अक्सर फेफड़ों के कैंसर से जुड़ा होता है. 

स्किन में बदलाव होना- अगर आपको उंगली पर कोई नया तिल या नया मस्सा या मौजूदा तिल या मस्सा के आकार, रंग या बनावट में बदलाव नजर आए तो इन्हें नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें. 

विज्ञापन

गांठ होना- स्किन के नीचे या हड्डी में एक कठोर गांठ जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हो और ठीक नहीं हो रही हो. एक वक्त के बाद दर्द की वजह बन जाए तो आपको टेस्ट करवाना चाहिए. 

दर्द और सूजन- लगातार या बढ़ता हुआ दर्द, खासकर हड्डी में या उंगली में सूजन और जकड़न महसूस हो रही है तो आपको इलाज की जरूरत है. 

विज्ञापन

खुरदुरी स्किन होना- अगर आपकी उंगली नॉर्मल नजर नहीं आ रही है और स्किन पर लाल या पपड़ीदार धब्बे होने लगे तो हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है. 

घाव ना भरना- यह जरूरी नहीं कि घाव ना भरने की वजह कैंसर ही है. इसकी वजह शुगर होना भी हो सकता है. बस आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है. 

विज्ञापन

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? 

  • गांठ लगातार बढ़ना
  • दर्द या दबाव महसूस होना 
  • घाव ठीक ना होना 
  • बुखार आना 
  • वजन घटना
  • उंगली में दिक्कत आना 

लक्षण नजर आने पर क्या करें? 

  • अपनी उंगलियों और हाथों का टेस्ट करवाते रहना चाहिए. हड्डी रोग विशेषज्ञ या स्किन विशेषज्ञ से संपर्क करें. 
  • कैंसर के साथ शुगर की भी जांच करवाएं, क्योंकि ऐसा इसकी वजह से भी हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- बुखार किन कारणों से आता है? एक्सपर्ट ने बताई ये 2 बड़ी वजह और इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ