'मेरे डोनेटेड स्पर्म से पैदा हुए बच्चों का भी मेरी संपत्ति पर होगा हक', टेलीग्राम के अरबपति फाउंडर का बड़ा बयान

पावेल दुरोव ने दावा किया कि स्पर्म डोनेशन से उनके कम से कम 100 बच्चे पैदा हो चुके हैं. तीन पार्टनर्स से उनकी 6 और संतानें भी हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुरोव इसे ‘नागरिक कर्तव्य’ मानते हैं’.

Pavel Durov sperm donation
विज्ञापन

पॉपुलर मैसेंजर ऐप टेलीग्राम के अरबपति फाउंडर पावेल दुरोव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने कहा कि उनके डोनेटेड स्पर्म से पैदा हुए सैकड़ों बच्चों का भी उनकी संपत्ति पर हक होगा, इतना ही नहीं पावेल ने दावा किया कि वो 37 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए IVF का पूरा खर्चा उठाने को तैयार हैं, जो उनके स्पर्म से मां बनना चाहती हैं. 41 साल के रूसी टेक मैग्नेट पावेल की नेट वर्थ करीब 17 बिलियन डॉलर आंकी जाती है.

पावेल दुरोव के हैं 106 बच्चे!


हाल ही में पावेल दुरोव ने दावा किया कि स्पर्म डोनेशन से उनके कम से कम 100 बच्चे पैदा हो चुके हैं. तीन पार्टनर्स से उनकी 6 और संतानें भी हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुरोव इसे ‘नागरिक कर्तव्य’ मानते हैं, क्योंकि दुनिया में ‘हाई क्वालिटी डोनर मटेरियल’ की भारी कमी है और इस काम को स्टिग्मा से आजाद करना चाहिए.

विज्ञापन

DNA मैच साबित करो और संपत्ति पाओ


लेक्स फ्राइडमैन पॉडकास्ट पर अक्टूबर में दिए इंटरव्यू में दुरोव ने साफ कहा, ‘जब तक वे अपना DNA मैच साबित कर दें, तो 30 साल बाद भी मेरी मौत के बाद उन्हें मेरी प्रॉपर्टी का हिस्सा मिलेगा.’ फ्रेंच मैगजीन ले पॉइंट को उन्होंने बताया कि ‘मेरे सारे बच्चों में कोई भेदभाव नहीं करता.’ दुरोव प्लास्टिक प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय कारणों को गिरते स्पर्म काउंट और बढ़ती बांझपन की वजह मानते हैं और वो इसके खिलाफ लड़ाई भी लड़ रहे हैं.

दुरोव के स्पर्म की काफी डिमांड


वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, मॉस्को की अल्ट्राविटा क्लिनिक में उनकी स्पर्म की मांग इतनी डिमांडिंग थी कि दर्जनों महिलाओं ने फ्री ऑफर पर रिस्पॉन्स किया. क्लिनिक ने दुरोव के स्पर्म को ‘हाई जेनेटिक कम्पैटिबिलिटी’ वाला बताया था. अब वे डायरेक्ट डोनेट नहीं करते, लेकिन पुराने सैंपल्स स्टोर हैं, और सिर्फ अविवाहित महिलाओं को 37 साल की उम्र सीमा के साथ मिलता है ताकि लीगल पचड़े न हों.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ