कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण क्या होता है? डॉक्टर ने बताई High Cholesterol की असल वजह

High Cholesterol Causes: गंदा कॉलेस्ट्रोल एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. ऐसे में यहां जानिए कॉलेस्ट्रोल क्यों बढ़ जाता है और किस तरह इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है.

High Cholesterol Causes

खाना नहीं बल्कि ये गलतियां बनती हैं हाई कॉलेस्ट्रोल की वजह.

विज्ञापन

Cholesterol Badhne Ke Karan: लिवर जरूरत के हिसाब से प्राकृतिक रूप से कॉलेस्ट्रोल बनाता है. शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो रक्त धमनियों में चिपकने लगता है. इसीलिए कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है. इस बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल को ही गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कहा जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता क्यों है? इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि कॉलेस्ट्रोल बढ़ने (High Cholesterol) की असल वजह क्या है.

कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण (High Cholesterol Causes)

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया इन 5 कारणों से बढ़ जाता है गंदा कॉलेस्ट्रोल –

विज्ञापन

हाई शुगरी फूड्स – अगर जरूरत से ज्यादा हाई शुगर वाला फूड ज्यादा खाया जाए तो यह लिवर को ट्रिगर करके हाई कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है.

रिफाइंड तेल या ट्रांस फैट – रिफाइंड ऑयल या ट्रांस फैट से भी कॉलेस्ट्रोल तेजी से बढ़ता है.

खराब नींद – अगर आप 7 से 8 घंटे की क्वालिटी नींद नहीं लेते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल बढ़ेगा जो हाई कॉलेस्ट्रोल की वजह बनता है.

विज्ञापन

तनाव – अगर आप हमेशा स्ट्रेस में रहते हो तो लिवर का डेंजर मोड ऑन होने के बाद कॉलेस्ट्रोल और ज्यादा बढ़ेगा.

व्यायाम की कमी – अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ेगा. यह लिवर को ट्रिगर करके LDL यानी गंदे कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ाएगा.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या लक्षण हैं (High Cholesterol Symptoms)

विज्ञापन
  • कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर आंखों की पलकों पर या किनारों पर पीले रंग के उभरे हुए धब्बे नजर आने लगते हैं.
  • त्वचा पर गांठें बनने लगती हैं, त्वचा की रंगत में पीलापन या नीलापन नजर आने लगता है.
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है. ऐसा रक्त संचार धीमा पड़ने के कारण होता है.
  • पैरों में दर्द होने लगता है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ जाने पर रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है जिससे शरीर के हर हिस्से तक खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता है.
  • हाथ-पैर अक्सर ही ठंडे पड़ने लगते हैं.
  • सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है, हर समय थकान महसूस होती है.
  • कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर वजन बढ़ने लगता है.

कॉलेस्ट्रोल को कैसे कंट्रोल करें (How To Control High Cholesterol)

  • कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान से अधिक तेल और मिर्च-मसालों वाली चीजों को निकाल दीजिए.
  • हरी सब्जियों और फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
  • रोजाना एक्सरसाइज करें. एक्टिव लाइफस्टाइल से कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है.
  • कच्चे लहसुन को खाने पर कॉलेस्ट्रोल तेजी से कम होता है. लहसुन को पानी में उबालकर इस पानी को पिया भी जा सकता है.
  • ग्रीन टी कॉलेस्ट्रोल कम करने में मदद करती है.
  • अर्जुन की छाल कॉलेस्ट्रोल कम करने के घरेलू नुस्खों में शामिल है. इससे कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने लगते हैं.
  • धूम्रपान और शराब का सेवन छोड़ना जरूरी है.
  • वजन को कम करके कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- आंतों में चिपका मल कैसे निकालें? रोज रात दूध में मिलाकर पी लें यह चीज, सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ