Christmas Party: क्रिसमस पार्टी के बाद हैंगओवर से कैसे पाएं छुटकारा? डॉक्टर ने बताया किस तरह मिलेगा जल्दी आराम

Hangover Prevention Tips: क्रिसमस पार्टी के बाद अक्सर हैंगओवर हो जाता है. ऐसे में इसे उतरना बहुत जरूरी है ताकि वक्त पर बॉडी को डिटॉक्स किया जा सके. इसके लिए आपको महंगी दवाओं की नहीं, बल्कि घर पर मौजूद चीजों की ही जरूरत पड़ेगी.

Christmas hangover

हैंगओवर कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर का SOS सिग्नल है. Image Credit- Freepik

Nasha Utarne Ke Upay: 25 दिसंबर को पूरा देश क्रिसमस के जश्न में रंग जाता है. इस दिन का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं, पार्टी करते हैं, एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और केक काटते हैं. कई लोग घर को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं और अपने लव वन्स के साथ पार्टी प्लान करते हैं. हालांकि, कई बार क्रिसमस पार्टी में दोस्तों के साथ जश्न जरूरत से ज्यादा हो जाता है. इसकी वजह से खानपान और ड्रिंक्स का संतुलन बिगड़ जाता है. अगले दिन हैंगओवर के रूप में सामने आता है. इसकी वजह से सिरदर्द, उलझन, कमजोरी और जी मिचलाना जैसी समस्याएं (Hangover Ka Ilaj) होने लगती हैं. ऐसे में समय पर हैंगओवर उतारना जरूरी है, ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलें और आप फिर से खुद को तरोताजा महसूस कर सकें. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ घरेलू उपाय अपनाकर हैंगओवर से जल्दी राहत पाई जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंगओवर से छुटकारा पाने के नुस्खे | How to Prevent Hangover 

केला खाएं- केला खाना हैंगओवर उतारने के लिए मददगार हो सकता है. इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो कमजोरी और चक्कर से राहत दिलाने का काम करता है.

अदरक का टुकड़ा खाएं- आप अदरक की चाय या फिर टुकड़ा चबा सकते हैं. इससे आपको काफी आराम मिलेगा और उल्टी आने का भी मन नहीं करेगा.

विज्ञापन

नींबू का पानी पिएं- एक गिलास गुनगुना पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है. इसमें शहद मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और थकान कम होती है.

हल्का नाश्ता करें- आप पार्टी करने के बाद सुबह हल्का नाश्ता करें, क्योंकि खाली पेट रहने से दिक्कत और बढ़ सकती हैं. आप ओट्स, टोस्ट, फल या सूप जैसे हल्के खाने से शुरुआत करें.  

विज्ञापन

टमाटर का जूस पिएं- आप टमाटर का जूस पिएं और टमाटर थकान उतारने का काम करता है. एक्सपर्ट के मुताबिक टमाटर में मौजूद फ्रुक्टोज अल्कोहल को तोड़ता है और शरीर को रिफ्रेश करता है.  

हैंगओवर होने पर क्या करें?

  • हैंगओवर होने के बाद पर्याप्त नींद लें, ताकि आपके दिमाग को आराम मिल जाए.
  • ठंडे पानी से नहाएं और फिर शरीर को गर्माहट देने का काम करें. हालांकि, सर्दियों में गर्म पानी से नहाना बेहतर है.
  • रिलैक्स होकर गाने सुनें और सोने की कोशिश करें.   

इसे भी पढ़ें- क्या लीच थेरेपी से कैंसर का इलाज संभव है? एक्सपर्ट ने बताया किन बीमारियों में हो सकता है फायदेमंद

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ