दिल्ली की जहरीली हवा में सुरक्षित रहने का तरीका, अमेरिकी महिला का वायरल हुआ वीडियो

Delhi toxic air how to stay safe : दिल्ली की जहरीली होती हवा में कैसे सुरक्षित जीवन बिताया जा सकता है, यह तरीका बताया है दिल्ली में पिछले चार साल से रह रहीं अमेरिकी महिला क्रिस्टन फिशर ने. वायरल वीडियो में फिशर ने दिखाया कि बाहर 210 AQI होने के बावजूद कैसे उनके घर के अंदर का AQI 50 रहता है?

American woman viral video

Delhi toxic air how to stay safe: दिल्ली में खतरनाक वायु प्रदूषण के बीच अमेरिका से आई महिला क्रिस्टन फिशर पिछले चार साल से कैसे अपने चार बच्चों के साथ खुशनुमा जिंदगी बिता रही हैं? इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में क्रिस्टन फिशर ने खुद इसका तरीका शेयर किया. वीडियो में क्रिस्टन फिशर ने दिखाया कि दिल्ली में जब बाहर का AQI 210 था तो उनके घर के अंदर गिरकर AQI 50 रहता है. क्रिस्टन फिशर ने खराब वायु प्रदूषण की टाइमिंग्स भी बताईं कि कौन-कौन से महीने दिल्ली की हवा खराब रहती है और कब साफ?

क्रिस्टन फिशर के वीडियो में ऐसा क्या है

एयर क्वालिटी मॉनिटर के साथ क्रिस्टन फिशर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में क्रिस्टन कहती हैं कि हर कोई उनसे जानना चाहता है कि दिल्ली में जहरीली हवा के बीच वह कैसे मैनेज करती हैं तो इसपर क्रिस्टन फिशर ने अपना अनुभव वीडियो में बताया है. वीडियो की शुरुआत में क्रिस्टन अपने एयर क्वालिटी मॉनिटर से बाहर का AQI दिखाती हैं तो मीटर पर 210 दिखाई देता है और उसके बाद घर के अंदर आते ही मीटर का नंबर 210 से कम होकर 50 पर आ आता है, यानि कि बेहद साफ हवा.

क्रिस्टन फिशर के साफ हवा के टिप्स सुनें

घर के अंदर इतनी साफ होने का सीक्रेट शेयर करते हुए क्रिस्टन फिशर बताती हैं कि उनके घर में चार एयर प्यूरिफायर लगे हैं जो हर समय चलते रहते हैं. इसी वजह से उनके घर के अंदर की हवा हमेशा साफ रहती हैं. क्रिस्टन कहती हैं कि बाहर की हवा को तो वह कंट्रोल नहीं कर सकतीं, लेकिन घर के अंदर की हवा को साफ करना उनके हाथ में हैं. वह अपने बच्चों और परिवार के साथ सर्दियों में ज्यादा टाइम घर में ही रहती हैं. अपनी पोस्ट में क्रिस्टन ने यह भी बताया कि दिल्ली में नवंबर से लेकर जनवरी तक ही हवा ज्यादा दूषित रहती है, बाकी महीनों में दिल्ली का मौसम साफ रहता है, इसलिए उनका परिवार सोने लिए साफ हवा को ही प्राथमिकता देता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ