रात में क्या खाएं, जिससे सुबह पेट साफ हो जाए? डाइटिशियन ने बताया पानी में भिगोकर खा लीजिए ये 2 चीजें

Constipation Home Remedies: कई बार हमारा रात का खाना खाकर पेट भारी हो जाता है और सुबह हल्का भी नहीं होता. इससे पेट में दर्द की समस्या शुरू होने लगती है और दिन की शुरुआत भी खराब हो जाती है. आपके साथ ऐसा दोबारा ना हो, इसके लिए आपको ये टिप्स अपना लेना चाहिए.

Constipation Home Remedies

पेट साफ होने के 2 आसान तरीके. Image Credit- Freepik

Pet Saaf Karne Ke Liye Kya Khaye: सुबह पेट साफ ना होने की वजह से पेट भारी-भारी सा लगता है और दिन की शुरुआत ही खराब हो जाती है। पूरे दिन गैस, एसिडिटी, जलन और कब्ज जैसी समस्याएं (Immediate Constipation Relief) परेशान करती रहती हैं. कई बार पेट साफ करने के लिए लोगों को जोर लगाना पड़ता है, जिससे पेट में दर्द और बेचैनी होने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बीमारियों की जड़ सही तरीके से पेट साफ ना होना है? हेल्थ एक्सपर्ट और डाइटिशियन मनप्रीत कालरा का कहना है कि जब आंतें ठीक से साफ नहीं होतीं, तो हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं. इसका असर ना सिर्फ पाचन पर पड़ता है, बल्कि सिरदर्द, थकान, मुंहासे या भूख ना लगने जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं. इसलिए हमें अपने रात के खाने या डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. यहां हम आपको 2 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें पानी में भिगोकर रात में रोजाना खा लिया जाए तो सुबह आसानी से पेट साफ हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पेट साफ ना होने की वजह

  • फाइबर की कमी
  • पानी की कमी होना
  • प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना
  • रात को हैवी खाना
  • खाने के बाद बैठे रहना
  • कब्ज रहना

किन दो चीजों का करें सेवन?

एक्सपर्ट का कहना है कि इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप मुनक्का और अंजीर का इस्तेमाल (Soaked Anjeer Benefits in Hindi) कर सकते हैं. इससे कब्ज से बहुत ही आराम मिलेगा और पेट आसानी से साफ हो जाएगा. अंजीर या मुनक्के को भिगोकर खाना काफी फायदेमंद है. इससे डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं.

कैसे करें सेवन?

  • इसके लिए आपको चार मुनक्का (Soaked Munakka Benefits) और एक अंजीर लेनी है.
  • एक गिलास पानी में इन दोनों चीजों को भिगोकर रातभर के लिए रख देना है.
  • सुबह खाली पेट पानी के साथ इन दो चीजों का सेवन करना है.
  • ऐसा करने से मल बहुत ही मुलायम हो जाएगा और आसानी से बाहर निकल पेट को आराम देगा.

अंजीर और मुनक्का भिगोकर खाने के फायदे

  • पाचन तंत्र में सुधार करना
  • खून की कमी दूर करना
  • इम्यूनिटी मजबूत होना
  • दिल हेल्दी रहना
  • हड्डियों के लिए फायदेमंद
  • एसिडिटी में राहत दिलाना
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद

इसे भी पढ़ें- Ear Piercing: कान छिदवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया इंफेक्शन से बचना क्यों है जरूरी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ