World Contraception Day 2023: जानें महत्व और इसका इतिहास
Edited By Deepti Sharma

World Contraception Day
Edited By Deepti Sharma

World Contraception Day
World Contraception Day 2023: देश की बढ़ती जनसंख्या एक बड़ी समस्या के रूप में आ रही है। सरकार लगातार परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता अभियान चलाती रहती है। इसलिए हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है। यह दिन गर्भनिरोधक के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के बारे में है। वैवाहिक जोड़ों को यह आजादी होती है कि वे कब पेरेंट्स बनना चाहते हैं। इसके लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है कि वे अनप्लांड प्रेग्नेंसी से कैसे बच सकती हैं। परिवार नियोजन के अलावा, गर्भनिरोधक एचआईवी एड्स और अन्य यौन संक्रमणों से भी रोकता है। प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए गर्भनिरोधक का प्रयोग किया जाता है। कंडोम, बर्थ कंट्रोल पिल, आईयूसीडी (IUCD) जैसे कॉपर टी और इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक कुछ गर्भनिरोधक हैं।
परिवार नियोजन के अलावा, गर्भनिरोधक एचआईवी एड्स और अन्य संक्रमणों को भी होने से रोकता है। इस दिन की शुरुआत साल 2007 में 26 सितंबर को हुई थी। गर्भनिरोधक साधनों को अपनाकर महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। दंपत्तियों जोड़ों की मदद के लिए मनाया गया था कि वे कब अपना परिवार शुरू कर सकते हैं। ताकि मां और बच्चों की डेथ रेट कम हो सके।
इस बार विश्व गर्भनिरोधक दिवस 2023 की थीम है- विकल्पों की शक्ति (पावर ऑफ ऑप्शन)
गर्भनिरोधक के प्रयोग से मैटरनल डेथ की दर को 40% कम किया जा सकता है। गर्भनिरोधक अन्य यौन संक्रमण के अलावा एचआईवी और एड्स की रोकथाम कर सकता है। ये उन महिलाओं और लड़कियों के भविष्य में भी काफी हेल्प करेगा। ताकि शादी के बाद अनप्लांड प्रेग्नेंसी को भी रोक पाएं। गर्भनिरोधक के यूज से मैटरनल डेथ, बच्चों के डेथ रेट और अनएक्सपेक्टेड प्रेग्नेंसी और गर्भपात (abortion) कम हो सके।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: