महिलाओं की 3 बीमारियों का कारण है Vitamin D की कमी! दिखते हैं ऐसे संकेत,जानें बचाव

Vitamin D Deficiency Symptoms In Women: महिलाओं में होने वाली कुछ परेशानियां विटामिन की कमी से भी होती हैं। ऐसे में टाइम रहते इन्हें पहचानें और गंभीर बीमारियों से बचाव करें।

14 signs of vitamin d deficiency weird symptoms of vitamin d deficiency 14 signs of vitamin d deficiency in adults symptoms of long-term vitamin d deficiency severe vitamin d deficiency symptoms how long does it take to recover from vitamin d deficiency vitamin d3 deficiency symptoms vitamin d deficiency cancer symptoms

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Vitamin D Deficiency Symptoms In Women: विटामिन डी हमारी बॉडी के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक होता है। दरअसल, विटामिन डी शरीर को कैल्शियम अब्जॉर्ब करने में हेल्प करता है। विटामिन डी आपकी नर्व,मांसपेशियों और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी अहम भूमिका होती है और इसलिए इसकी कमी होने पर पूरे शरीर पर असर होता है। ऐसे में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में इसके अलग ही लक्षण दिखते हैं। महिलाओं में विटामिन डी की कमी से सबसे ज्यादा ये 3 परेशानी देखने को मिलती है।

महिलाओं में दिखती हैं ये 3 परेशानियां

मसल्स में दर्द और अकड़न

Advertisment

मसल्स में दर्द और अकड़न विटामिन डी की कमी से होती है। दरअसल, विटामिन डी नर्व यानी न्यूरल एक्टिविटी से जुड़ा है और इसके काम को बेहतर करने में हेल्प करता है। जब इसकी कमी होती है, तो ये मसल्स में दर्द और अकड़न की वजह होती है। जिन महिलाओं में ये परेशानी लगातार होती है, तो उनमें विटामिन डी की कमी हो सकती है।

हड्डियों में दर्द

विज्ञापन

हड्डियों में दर्द की वजह कैल्शियम की कमी होती है और इसके साथ ही ये विटामिन डी की कमी का कारण भी हो सकता है। दरअसल,विटामिन डी की कमी से हमारी बॉडी कैल्शियम को सोख नहीं पाती है, इससे हड्डियां अंदर से कमजोर होने लगती हैं और दर्द होता है। अगर महिलाओं की हड्डियों में लगातार तेज दर्द हो रहा है, तो विटामिन डी की कमी से महिलाओं को बचना चाहिए।

गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम

विज्ञापन

गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस,दोनों ही विटामिन डी की कमी से जुड़े हो सकते हैं। असल में,ये विटामिन हड्डियों की मजबूती के साथ-साथ जोड़ों की मजबूती व बोन डेंसिटी को बढ़ाने के लिए जरूरी होता है। विटामिन डी की कमी से ऑस्टियोमलेशिया होता है। ऑस्टियोमलेशिया होने पर कमजोर हड्डियां, हड्डियों में दर्द और मसल्स की कमजोरी की वजह बनती है। इसके अलावा गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम भी रहता है।

कैसे पूरा करें 

विटामिन डी तीन तरीकों से मिल सकता है, एक त्वचा के जरिए, दूसरा आपकी डाइट से और तीसरा सप्लीमेंट्स के जरिए। सबसे बड़ी बात सुबह की पहली धूप में कम से कम आधा घंटा बैठे और डाइट में ड्राई फ्रूट्स,दूध और मशरूम आदि का सेवन करें।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ