मधुमेह रोगियों को तरबूज खाना चाहिए या नहीं? यहां जानिए किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Can Diabetic Patient Eat Watermelon: गर्मियों में सबसे ज्यादा तरबूज खाया जाता है, लेकिन और समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. कई बार तरबूज खाना मधुमेह के मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

Can Diabetic Patient Eat Watermelon

तरबूज खाने से शुगर बढ़ती है या घटती है? Image Credit- News24

Madhumeh Mein Tarbuj Kha Sakte Hain: गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज मार्केट में आने लगता है. तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ साथ पानी की कमी को भी दूर करता है. साथ ही, यह शरीर को ठंडक देता है और कई तरह की बीमारियों को भी दूर करता है. अब सवाल यह है कि क्या तरबूज को हर इंसान बिना सोचे समझे का सकते हें. ऐसा नहीं है क्योंकि कई मामलों में तरबूज नुकसानदायक हो सकता है. कई लोगों को लगता है कि शुगर के मरीजों को तरबूज खाना चाहिए या नहीं? अगर हां, तो यह कब नुकसान पहुंचा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मधुमेह के मरीज तरबूज खा सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मधुमेह के मरीज तरबूज खा सकते हैं?

कई रिसर्च में पाया गया है कि मधुमेह के मरीज तरबूज खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो यह ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ाने का काम करता है. हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसलिए अगर सही मात्रा में खाया जाए तो यह नुकसान नहीं करता है.

कितना तरबूज खाना सही है?

एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का मानना है कि एक बार में 100 से 150 ग्राम एक दिन में खाना बेहतर है. आप दिन में लगभग 1 बार ही खाएं और खाली पेट खाने से बचें. बेहतर होगा कि इसे खाने के बाद या नाश्ते के खाएं. 

विज्ञापन

तरबूज खाने के फायदे

  • शरीर को हाइड्रेट रखना 
  • विटामिन A और C मिलना 
  • पाचन में मदद करना 
  • गर्मी में लू से बचाना 
  • पानी की कमी दूर करना 

किन लोगों के लिए तरबूज नुकसानदायक हो सकता है?

  • अनकंट्रोल्ड डायबिटीज वाले मरीज
  • इंसुलिन लेने वाले मरीज
  • मोटापा या वजन बढ़ने की समस्या 
  • किडनी के मरीज

तरबूज खाते समय रखें ये सावधानियां

इसके अलावा, तरबूज हमेशा ताजा और कटने के तुरंत बाद खाएं. रात में तरबूज बिल्कुल नहीं ना खाएं और इसे जूस की बजाय फल के रूप में खाएं. इसके अलावा, कभी भी हाई शुगर वाले फ्रूट्स ना लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ