पोटैशियम की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 10 लक्षण, जानिए क्या खाने पर मिलेगा भरपूर Potassium

Potassium Deficiency Symptoms: पोटैशियम की कमी होने पर शरीर पर एक नहींं बल्कि कई लक्षण नजर आते हैं. ऐसे में यहां जानिए इस कमी को कैसे पहचाना जा सकता है और इस कमी को पूरा करने के लिए क्या किया जा सकता है.

Potassium Ki Kami Ke Lakshan

Potassium Ki Kami Ke Lakshan: पोटैशियम कम होने पर व्यक्ति कैसा महसूस करता है?

Potassium Rich Foods: शरीर में पोटैशियम की कमी होने को हाइपोक्लेमिया कहते हैं. पौटेशियम शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है और इसकी कमी शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है. बहुत ज्यादा लैक्सेटिव्स लेने पर, उल्टी करने पर या दस्त हो जाने पर शरीर से जरूरत से ज्यादा पौटेशियम निकल जाता है. पोटैशियम एक इलेक्ट्रोलाइट है और इसीलिए पोटैशियम की शरीर को और ज्यादा जरूरत होती है. यहां जानिए पोटैशियम की कमी (Potassium Deficiency) हो जाने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और इस कमी को पूरा करने के लिए खानपान में क्या-क्या शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

पोटैशियम की कमी के लक्षण | Potassium Deficiency Symptoms

  • शरीर में कमजोरी छा जाती है और व्यक्ति को हर समय थकान महसूस होती है.
  • मसल्स में अकड़न हो जाती है. इससे मसल्स कमजोर होकर दर्द होने लगती हैं.
  • पाचन में दिक्कतें आने लगती हैं. ब्लोटिंग और कब्ज जैसी दिक्कतें हो जाती हैं.
  • पोटैशियम की कमी होने पर त्वचा में झनझनाहट हो सकती है. इससे त्वचा सुन्न भी महसूस होती है.
  • सांस लेने में दिक्कत होना भी पोटैशियम की कमी होने का लक्षण होता है.
  • पोटैशियम की कमी हो जाने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगता है.
  • पोटैशियम की कमी (Potassium Ki Kami) होने पर किडनी सोडियम को रक्त में फैला देती है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
  • बार-बार प्यास लगने लगती है. ऐसा पोटैशियम की कमी से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ने पर होता है.
  • पोटैशियम लेवल्स कम हो जाने पर बाउल मूवमेंट्स इर्रेग्यूलर हो जाती हैं. इससे पेट अक्सर ही खराब रहता है.
  • हार्टबीट अनियमित होने लगती है. पोटैशियम की कमी हो जाने पर दिल की धड़कनों पर भी इसका असर पड़ता है.

कैसे पूरी होगी पोटैशियम की कमी

आलू – आधे आलू से शरीर को 583mg तक पोटैशियम मिल जाता है.

विज्ञापन

केला – पोटैशियम का बेहतरीन स्त्रोत है केला. एक मध्यम केले में 519mg पोटैशियम होता है.

पालक – एक कप कच्चे पालक में 454mg पोटैशियम होता है.

विज्ञापन

दूध – दूध भी पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है. एक कप दूध से शरीर को 377mg पोटैशियम मिल जाता है.

कद्दू – आधा कप कद्दू 332mg पोटैशियम का स्त्रोत होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ