नाश्ते में रोजाना चीला खाने से शरीर पर क्या असर होता है? जानकर चौंक जाएंगे आप

Besan Cheela In Breakfast: बेसन का चीला बेहद स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना चीला खाने पर शरीर पर कैसा असर होता है और क्या रोजाना चीला खाना चाहिए या नहीं.

Besan Cheela

रोजाना चीला खाने पर शरीर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित होता है.

Effects Of Eating Cheela Daily: भारतीय घरों में बेसन का चीला नाश्ते में खूब बनाया जाता है और स्वाद लेकर खाया जाता है. चीला ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी कमाल का साबित होता है. लोग अक्सर ही बेसन में तरह-तरह की सब्जियां डालकर चीला बनाते हैं जिससे इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और बी विटामिंस की मात्रा बढ़ जाती है. लेकिन, अगर रोजाना नाश्ते में बेसन का चीला (Besan Cheela) खाया जाए तो क्या होगा? यहां जानिए रोजाना बेसन का चीला खाने पर यह शरीर को फायदा देगा या इसका कुछ नुकसान भी हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना बेसन का चीला खाने पर क्या होता है

अगर आप रोजाना नाश्ते में बेसन का चीला खाएंगे तो आपका शरीर प्रेडिक्टेबल तरीके से रिस्पोंड करने लगेगा. प्रोटीन मसल रिपेयर को सपोर्ट करेगा और लंबे समय तक पेट भरा रहने का एहसास भी होगा. वहीं, बेसन का चीला रोजाना खाया जाए तो लंच से पहले बार-बार भूख का एहसास भी नहीं होता है.

वेट कंट्रोल में मिलेगी मदद

विज्ञापन

नाश्ते में रोज बेसन का चीला खाने पर प्रोटीन और फाइबर की जोड़ी पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाएगी और इससे फूड क्रेविंग्स भी कम होने लगेगी.

मसल्स की हेल्थ रहती है अच्छी

विज्ञापन

प्रोटीन से भरपूर यह नाश्ता मसल्स की हेल्थ को अच्छा रखता है. इससे मेटाबॉलिक रेट एक्टिव रहने लगता है.

पाचन को मिलता है फायदा

विज्ञापन

चीला खाने पर शरीर को फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है जिससे पेट के हेल्दी गट बैक्टीरिया को फायदा मिलता है. इससे पाचन भी अच्छा रहने लगता है.

बेसन का चीला कैसे बनाना चाहिए

विज्ञापन
  • बेसन का चीला बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे कम तेल के साथ बनाएं.
  • चीला बनाने के लिए सिर्फ बेसन का इस्तेमाल ना करें बल्कि इसमें पालक, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, गाजर और पनीर वगैरह भी डालें. हर दिन अलग-अलग सब्जी डालकर भी चीला बनाया जा सकता है.
  • कम नमक का इस्तेमाल करें जिससे यह सेहत के लिए और फायदेमंद साबित हो.
  • चीला को हरी चटनी या दही के साथ खाएं.

यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? | White Hair Causes

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ