---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin B12 Booster Drink: 21 दिन तक रोजाना पिएं ये ड्रिंक, बी12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Vitamin B12 Booster Drink: हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए अहम तत्वों की जरूरत होती है। इनमें विटामिन भी शामिल होते हैं। बी-12 विटामिन्स में सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपको भी इस विटामिन की कमी है, तो 21 दिनों तक इस सुपर ड्रिंक का सेवन करें।

---विज्ञापन---

Vitamin B12 Booster Drink: भारत के लोगों में विटामिन बी-12 की कमी अधिक होती है, इस बात का दावा कई हेल्थ रिपोर्ट्स करती हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि विटामिन बी-12 का प्रमुख सोर्स मांसाहारी भोजन होता है। विटामिन बी-12 की कमी होने से आपको गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसकी कमी होने से शरीर में ऊर्जा की कमी, थकान, कमजोरी और मानसिक समस्याएं होती हैं। विटामिन बी-12 कम होने के शुरुआती संकेतों में कमजोरी और थकान, बॉडी पेन, स्किन के रंग में बदलाव जैसी चीजें शामिल होती हैं। अगर आपको भी इस तत्व की कमी हो रही है, तो अपनी डाइट में इस ड्रिंक को शामिल करें। इसे आपको लगातार 21 दिनों तक पीना है, ताकि विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो सके।

1 मिनट में तैयार होगी यह सुपर ड्रिंक

विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए बनाई जाने वाली इस सुपर ड्रिंक के बारे में हम आपको यूट्यूब पेज सात्विक किचन पर शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए बता रहे हैं। यह वीडियो शाकाहारी लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले बादाम का दूध लेना होगा। इसके साथ-साथ 1 केला, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच फोर्टिफाइड यीस्ट यानी खमीर लेना होगा। यह सभी फूड आइटम्स अपने आप में ही विटामिन बी-12 का सोर्स माने जाते हैं। इसलिए, अगर आप इन सभी चीजों को मिलाकर एक ड्रिंक बनाते हैं, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद बन जाती है।

---विज्ञापन---

ऐसे बनाएं

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सभी सामग्रियों को ग्राइंडर में एकसाथ डालकर 1 मिनट के लिए मिक्स करना होगा। आपकी विटामिन बी-12 बूस्टर ड्रिंक तैयार है। 21 दिनों तक रोजाना इसे पीने से शरीर में विटामिन बी-12 का लेवल बढ़ने लगेगा।

---विज्ञापन---

विटामिन बी-12 के कुछ अन्य शाकाहारी 

  • मशरूम का सेवन करें।
  • चुकंदर खा सकते हैं।
  • पालक खाएं।
  • चिया सीड्स, अलसी के बीज, अखरोट और कद्दू के बीज भी खा सकते हैं।
  • रोजाना 1 सेब खाने से भी विटामिन बी-12 बढ़ाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 09, 2024 08:14 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola