हार्ट अटैक या गले की नस दबना? एक्सपर्ट से जानें सीने में दर्द की असल वजह कैसे कर सकते हैं पता

Chest Pain Hone Ka Matlab: सीने में दर्द हमेशा हार्ट अटैक का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे हल्के में लेना भी खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार सीने में दर्द गले की नस दबने की वजह से हो सकता है. इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

how to know chest pain is not heart related

सीने में दर्द किस वजह है? Image Credit- News24

Heart Attack Kise Kehte Hain: सीने में दर्द होते ही ज्यादातर लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल हार्ट अटैक का आता है. हालांकि, हर बार सीने में होने वाला दर्द दिल की बीमारी का संकेत नहीं होता. कई बार गर्दन की नस दबने, मांसपेशियों में खिंचाव, एसिडिटी या नसों से जुड़ी समस्या की वजह से भी दर्द सीने तक महसूस हो सकता है. इसलिए एक्सपर्ट एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि दोनों परेशानियों के बीच अंतर समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि हार्ट अटैक में समय पर इलाज जान बचा सकता है. आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के अनुसार हार्ट अटैक और गले की नस दबने से होने वाले दर्द में क्या फर्क होता है और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में दर्द किस वजह है?

सीने में दर्द हार्ट अटैक या सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की वजह से हो सकता है. इसलिए कहीं जाने से पहले आपको खुद पता करना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार दर्द गले की नस दबने से भी हो जाता है, जिसे ज्यादातर लोग हार्ट अटैक समझते हैं. एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने हार्ट अटैक का दर्द आमतौर पर सीने के बीच या बाईं ओर दबाव, जकड़न, भारीपन या जलन जैसा महसूस होता है. यह दर्द कुछ मिनट तक बना रह सकता है या बीच-बीच में आ सकता है.

अटैक आने के लक्षण

  • सांस में तकलीफ होना
  • ठंडा पसीना आना
  • मतली या उल्टी
  • चक्कर आना
  • अचानक कमजोरी या बेचैनी

गले की नस दबने पर कैसा होता है दर्द?

जब गर्दन की नस या सर्वाइकल नर्व पर दबाव पड़ता है तो दर्द गर्दन से शुरू होकर कंधे, हाथ और कभी-कभी सीने तक पहुंच सकता है. इसे कई लोग हार्ट अटैक का दर्द समझ लेते हैं, जिसकी पहचान वक्त पर कर लेनी चाहिए. आप नीचे बताए गए लक्षण की मदद से पहचान कर सकते हैं.

विज्ञापन

नस दबने के लक्षण

  • गर्दन घुमाने पर दर्द बढ़ना
  • हाथ या उंगलियों में झुनझुनी या सुन्नपन
  • कंधे और बाजू में तेज या चुभने वाला दर्द
  • लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से परेशानी बढ़ना
  • हाथों की पकड़ कमजोर महसूस होना

नस दबने पर क्या करें?

  • अगर आपकी नस दब गई है या सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस का दर्द है तो रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें.
  • पूरे दिन काम करते वक्त अपनी गर्दन को सही रखें, क्योंकि गर्दन का पॉश्चर खराब होने की वजह से ऐसा हो सकता है.
  • अगर जरूरत से ज्यादा दर्द है तो आपको हल्की फिजियोथेरेपी या एक्सरसाइज करें.

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट कैसे किया जाता है? जानिए किस तरह स्तन कैंसर किया जाता है कंफर्म

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ