बॉडी पर जमी चर्बी आपको क्या बताती है? एक्सपर्ट ने बताया किस बीमारी का देती है संकेत

Body Fat: शरीर पर जमी चर्बी किसी भी लिहाज से अच्छी नहीं लगती. अगर पेट बाहर निकल जाए तो परेशानी ज्यादा हो जाती है. हालांकि, फैट जमने की वजह सिर्फ ओवरइटिंग करना नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.

body fat causes

पेट के निचले हिस्से पर चर्बी जमने का कारण. Image Credit- News24

Sharir Ke Andar Charbi Jamna: आजकल लोगों का रूटीन इतना खराब हो गया है कि लोग मोटापे या डायबिटीज जैसी बीमारी का शिकार हो रहे हैं. बहुत कम उम्र में ही लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं और ओवरइटिंग की वजह से लोगों में मोटापा बढ़ रहा है. अगर आपके शरीर में भी जरूरत से ज्यादा फैट नजर आ रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. ऐसा होना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है, क्योंकि एक्सपर्ट डॉक्टर आरोही का कहना है कि पेट के निचले या ऊपरी हिस्से में जमी चर्बी कुछ न कुछ कहती है, जिसकी पहचान वक्त पर कर लेनी चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट के निचले हिस्से पर चर्बी

अगर आपके पेट के नीचे हिस्से पर चर्बी जमी हुई है तो ऐसा सिर्फ खाने की वजह से नहीं बल्कि स्ट्रेस या जरूरत से ज्यादा परेशान होने की वजह से हो सकता है. कई बार इंसान डिप्रेशन में जरूरत से ज्यादा खाता है और वजन बढ़ने लगता है. 

शरीर के ऊपरी हिस्से पर चर्बी   

अगर आपके शरीर के ऊपरी हिस्से यानी पेट के ऊपरी हिस्से पर फैट जमा हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आप ज्यादा खा रहे हैं. कई बार ऐसा मीठी चीजें खाने की वजह से भी हो सकता है. अगर आप खा रहे हैं तो आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. 

विज्ञापन

सूजा और फूला हुआ पेट नजर आना

कई बार फैट जमा नहीं होता, फिर भी फूला हुआ लगता है. अगर आपका पेट भी फूला हुआ नजर आ रहा है तो ऐसा शराब पीने और जल्दबाजी में खाना खाने की वजह से हो सकता है. आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए, क्योंकि कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ