Tea and Cholesterol: क्या सुबह खाली पेट चाय पीने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि कौन सी चाय पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? अक्सर लोग ब्लैक टी को हेल्दी मानते हैं, तो कुछ दूध वाली चाय को. आइए जानते हैं दोनों में कौन बेहतर है और किन्हें नहीं पीना चाहिए.

Tea And Cholestero

चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल का खतरा. (Image: AI/Pexels)

Morning Tea For Health: भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप गर्म चाय के साथ होती है. कई लोगों को लगता है कि चाय के बिना दिन की शुरुआत अधूरी रह जाती है, जिस कारण वह अपने अंदर ऐसी आदत पैदा कर लेते हैं कि जब तक  वह चाय नहीं पी लेते, तब तक वह न तो एक्टिव रहते हैं और न ही कुछ खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी रोज की यह आदत आपके सेहत पर कैसा असर डाल सकती है? अक्सर सुनने में आता है कि चाय का कोलेस्ट्रोल के बीच एक मजबूत रिश्ता है, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं आखिर किन लोगों के लिए चाय खतरनाक हो सकता है और क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या चाय पीने से सच में बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल?

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम आपने डेली रूटीन में की जाने वाली आदतों के बारे में जाने कि क्या वह सही है या उसके होने से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. क्योंकि एक सही जानकारी आपको भविष्य में होने वाले कई तरह के गंभीर समस्याओं से निजात दिला सकते हैं. ऐसे में चाय पीने की आदत कितनी सही है, इसको लेकर भी जानकारी जरूरी है. अगर आप समझते हैं कि हम तो ब्लैक टी पीते हैं, हमारी सेहत बनी रहेगी, तो जान लीजिए कि, PUBmed में एक रिसर्च प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया कि सामान्य मात्रा में ब्लैक टी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं. कुछ शोधों में यह भी सामने आया है कि ब्लैक टी का कोलेस्ट्रॉल पर कोई बड़ा अच्छा या बुरा प्रभाव नहीं पड़ता. यानी सिर्फ ब्लैक टी पीने से न तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और न ही यह उसे कम करने में फायदेमंद है.

ब्लैक टी या दूध वाली चाय कौन बेहतर? Kya Chai Peene Se Cholesterol Badhta Hai

ब्लैक टी सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाती, लेकिन अगर इसमें फुल-फैट दूध और ज्यादा चीनी मिलाई जाए तो लंबे समय में अतिरिक्त कैलोरी और सैचुरेटेड फैट का सेवन बढ़ सकता है. इससे वजन बढ़ने और खराब कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ेगा. दूसरी ओर, ब्लैक टी और ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. हालांकि इन्हें कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा मानना उतना सही नहीं है. अगर आप रोज चाय पीते हैं, तो कम चीनी या बिना चीनी वाली ब्लैक टी या ग्रीन टी बेहतर विकल्प हो सकती है.

विज्ञापन

किन लोगों को चाय पीने में बरतनी चाहिए सावधानी? Black Tea Vs Milk Tea For Cholesterol

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, एसिडिटी, गैस, अल्सर या रात में नींद न आने की समस्या रहती है, तो चाय का सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर होता है. खासकर सुबह खाली पेट ज्यादा दूध और चीनी वाली चाय पीने से कुछ लोगों में पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए सिर्फ चाय में बदलाव करना काफी नहीं है, बल्कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना सबसे जरूरी कदम है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ