हार्मोनल इंबैलेंस कब होते हैं? एक्सपर्ट ने बताए 6 शुरुआती संकेत, जिन्हें वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी

Hormonal Imbalance: हार्मोनल इंबैलेंस के शुरुआती संकेत अक्सर नॉर्मल लगते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. अगर आपको इस लेख में बताए गए लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर से टेस्ट कराएं और हार्मोनल इंबैलेंस को कंट्रोल करें. 

hormonal imbalance symptoms

हार्मोनल इंबैलेंस के शुरुआती 6 लक्षण. Image Credit- News24

Hormonal Imbalance: हार्मोनल इंबैलेंस का सामना आजकल हर महिला कर रही है. अगर वक्त पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. हार्मोन हमारे शरीर की लगभग हर जरूरी चीज जैसे मेटाबॉलिज्म, नींद, मूड, वजन, पीरियड्स और वजन को नियंत्रित करते हैं. ऐसे में इनमें होने वाला थोड़ा-सा बदलाव भी शरीर पर कई तरह के असर डाल सकता है. एक्सपर्ट ]डॉक्टर नीलिमा बानो का कहना है कि अगर समय रहते इसके शुरुआती संकेत पहचान लिए जाएं तो कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. आइए  हार्मोनल इंबैलेंस के 6 शुरुआती संकेतों के बारे में जानते हैं. 

विज्ञापन

हार्मोनल इंबैलेंस कब होते हैं?

हार्मोनल इंबैलेंस महिलाओं में पीरियड्स, प्रेगनेंसी, पीसीओएस, मेनोपॉज और थायराइड की समस्या इसकी बड़ी वजह हो सकती है. वहीं, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के लेवल में बदलाव, स्ट्रेस, खराब खानपान, नींद की कमी, मोटापा और कुछ दवाओं की वजह से ऐसा हो सकता है. 

विज्ञापन

हार्मोनल इंबैलेंस के शुरुआती 6 लक्षण |  Hormonal Imbalance Symptoms

पीरियड्स का अनियमित होना

महिलाओं में पीरियड्स का समय पर न आना, बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग होना या बार बार पीरियड्स मिस होना हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत माना जाता है. अगर आप इसका सामना कर रही हैं तो एक बार डॉक्टर से बात करें. 

विज्ञापन

अचानक वजन बढ़ना या घटना

अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है तो ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से हो सकता है. खासकर अगर आप थायरॉयड और इंसुलिन से जुड़े हार्मोन में गड़बड़ी के पेशेंट हैं. अगर आपको कुछ भी ऐसी दिक्कत नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से बात करें. 

बार-बार थकान और कमजोरी होना 

पूरी नींद लेने के बावजूद हर समय थकान महसूस होना या शरीर में एनर्जी की कमी रहना भी हार्मोन असंतुलन का शुरुआती संकेत हो सकता है. यह थायराइड या एड्रिनल हार्मोन से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकता है. 

विज्ञापन

मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होना 

अगर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, उदासी महसूस होना, चिंता बढ़ना आम हो गया है. हालांकि, इसके पीछे हार्मोनल बदलाव जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे- एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और कोर्टिसोल में असंतुलन होना भी इसमें शामिल है. 

नींद न आना

अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती, बार-बार नींद खुल जाती है या किसी काम में ध्यान लगाने में मुश्किल होती है तो इसके पीछे भी हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं. हालांकि, कई बार इंसान जरूरत से ज्यादा सोचता है तो इससे भी नींद न आने की परेशानी हो सकती है. 

विज्ञापन

स्किन में बदलाव होना

यह संकेत कुछ महिलाओं में नजर आता है तो कुछ महिलाओं में नहीं, इस दौरान स्किन रूखी नजर आती है और अनचाहे बाल निकलने लगते हैं. अगर आपको ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है तो बिल्कुल इसे नजरअंदाज न करें. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ