
क्यों आता है ज्यादा पेशाब, कहीं इन 9 बीमारियों का संकेत तो नहीं, जानें ये 4 लक्षण
Edited By Deepti Sharma

Edited By Deepti Sharma
Urine Problem Causes: पेशाब हमारी बॉडी से कई तरह वेस्ट को बाहर करता है। इससे हमारी सेहत के बारे में पता चलता है। यूरिन करने में परेशानी होती है या लगातार बार-बार आपको पेशाब होना भी कई बीमारियों का डर बना देता है। बार-बार यूरिन आने की प्रॉब्लम तब होती है, जब दिन या रात में कई बार आपको पेशाब जाना पड़ता है। यह समस्या हर किसी में आम है, लेकिन लगातार होना शुरू हो जाए, तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पेशाब ज्यादा आना भी कई तरह की कंडीशन को बताता है।
ज्यादातर लोग रोजाना 7 से 8 बार पेशाब करते हैं। अगर आपको इससे ज्यादा बार जाने की जरूरत महसूस होने लगती है, तो इसकी वजह है कि आपको बार-बार यूरिन आ रहा है। हालांकि, इसे हम नॉर्मल कह सकते हैं। खासकर तब जब आप बहुत सारे तरल पदार्थ का सेवन करते हैं या कुछ कभी-कभी मेडिसिन की वजह से भी हो सकता है।
बार-बार पेशाब जाने की जरूरत कब होती है
ये भी पढ़ें- High Blood Pressure होने पर शरीर में दिखते हैं 5 साइड इफेक्ट
डायबिटीज (Diabetes)
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से डायबिटीज की स्थिति पैदा होती हैं। टाइप 1 और टाइप 2 दोनों में जरूरत से ज्यादा ग्लूकोज को पेशाब के जरिए से बाहर निकालता है।
बार बार पेशाब आने के कारण और इलाज जानें इस वीडियो में-
ड्यूरेटिक मेडिसिन (Diuretic Medicine)
अगर किसी दवा से होने वाले साइड इफेक्ट की समस्या से परेशान हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें। कॉफी और शराब का ज्यादा सेवन करने से भी पेशाब ज्यादा आता है।
ब्लैडर कैंसर (Bladder Cancer)
ब्लैडर के कैंसर होने पर भी बार-बार यूरिन आता है और कभी-कभी पेशाब में खून भी आ सकता है।
प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer)
प्रोस्टेट कैंसर के ट्यूमर को मार्क्ड कर सकता है। ये भी आपके यूरेथ्रा पर असर कर सकता है।
साइकोलॉजिकल (Psychological)
ज्यादा यूरिन आने का कारण केवल फिजिकल ही नहीं बल्कि मेंटल कारणों से भी हो सकता है। इन मामलों में पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (Urinary Tract Infection)
अगर किसी कारण से पेशाब के रास्ते में संक्रमण हो जाए, तो भी आपको बार-बार वॉशरुम जाने की जरूरत महसूस हो सकती है। ये यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का कारण बनता है।
इंटरस्टेशल सिस्टाईट्स (Interstitial Cystitis)
इस बीमारी में मरीज का यूरिनरी ब्लैडर में सूजन आ जाती है और इसमें दर्द महसूस होता है।
प्रेगनेंसी (Pregnancy)
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का यूरेटस का साइज बड़ा होने लगता है, जिसके कारण ब्लैडर पर प्रेशर आने लगता है। ऐसी कंडीशन में बार-बार पेशाब आता है।
हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)
हाई ब्लड प्रेशर में जो मेडिसिन खाते हैं, वो किडनी से ज्यादा पानी को बाहर करने के लिए प्रेशर करती है। इसी कारण व्यक्ति को बार-बार पेशाब होने लगता है।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.