Summer Fruits: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा रसदार और स्वादिष्ट फलों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है।

विज्ञापन

इसके लिए आप लाल अंगूर, मौसम्बी, आम, लीची, खरबूजा और तरबूज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको इन फलों से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, कि किस फल को खाने से क्या फायदा होता है, तो चलिए जान लेते हैं इन फलों के फायदे।

विज्ञापन

गर्मियों में खाएं जाने वाले फल और उनसे होने वाले फायदे

1. लाल अंगूर

ये एक ऐसा फल होता है, जिसे खाने से स्वाद को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही इसकी कई वैराइटी होती है, जैसे ये हरे, लाल और बैंगनी अंगूर के रुप में होते हैं। लाल अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी-6, विटामिन के, फोलेट, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसके सेवन से आपको कई शारीरिक फायदे मिलते हैं। इसलिए आप गर्मियों के मौसम में इसके सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

लाल अंगूर के फायदे

विज्ञापन

लाल अंगूर खाने से कई फायदे होते हैं, जैसे- ये इम्यूनिटी को मजबूत करता है, स्किन को हेल्दी रखता है, वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर ऑप्शन और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

2. मौसम्बी

विज्ञापन

यह तो सभी जानते हैं कि मौसम्बी विटामिन सी होता है और ये एक खट्ठा-मीठा रसीला फल है, जिससे किसी के भी मुंह में पानी आ जाए। साथ ही इससे स्वाद को भी बेहतर किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं, इसलिए आप इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मौसम्बी के फायदे

विज्ञापन

मौसम्बी खाने से आपको कई परेशानियों से निजात मिलती है, जैसे- ये बाल झड़ने, रूसी, दो मुंहें बालों की समस्या से निजात दिलाता है, होंठ सूखने की समस्या को ठीक करता है, चेहरे के दाग धब्बे घटाता है, त्वचा को चमकदार बनाता है, यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है, वजन कम करने में भी सहायता करता है, कैंसर से बचाता है।

3. आम

विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में आम बहुत ज्यादा खाया जाता है और ये अधिकतर लोगों को पसंद भी होता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है और इसलिए ये कितना फायदेमंद होता इसका अंदाजा तो इसी बात से लग जाता है। इसमें फाइबर, फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन ए और सी के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आम के फायदे

विज्ञापन

आम खाने से शरीर के कई फायदे होते हैं, जैसें- ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, वजन कम करता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, त्वचा को साफ रखता है, इम्युनिटी को मजबूत रखता है।

4. लीची

विज्ञापन

गर्मियों के मौसम लीची खाने को कहा जाता है, क्योंकि इसे पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं।

लीची के फायदे

विज्ञापन

लीची खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही इससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, लकवा का खतरा कम होता है, वजन घटाती है, पाचन क्रिया को मजबूत करती है, स्किन के ग्लो को बरकरार रखती है।

विज्ञापन

5. खरबूजा

गर्मियों के मौसम में पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, इसलिए शरीर को पानी वाले फलों की जरूरत होती है। खरबूजे को भी शरीर के लिए बेहतर माना जाता है और इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी, विटामिन्स और मिनरल्स होते है, जो शरीर के फायदा देते है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

खरबूजा के फायदे

खरबूजा खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, किडनी स्टोन की समस्या से निजात दिलाता है, आंखों के लिए फायदेमंद, कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है, दिल संबंधी बीमारियों से बचाता है।

विज्ञापन

6. तरबूज

गर्मियों में गले को तर करने के लिए तरबूज एक बेहतर ऑप्शन है। तरबूज शरीर को हाईड्रेट रखता है और कई अन्य फायदे भी देता है। इसलिए आप इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

तरबूज के फायदे

तरबूज खाने से कई फायदे मिलते हैं, जैसे- ये आपको दांतों को मजबीत रखता है, आंखों की रोशनी बढ़ाता है, दिल की सेहत का ख्याल रखता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ