Potassium Rich Foods: शरीर में पोटैशियम की कमी होने को हाइपोक्लेमिया कहते हैं. पौटेशियम शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है और इसकी कमी शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है. बहुत ज्यादा लैक्सेटिव्स लेने पर, उल्टी करने पर या दस्त हो जाने पर शरीर से जरूरत से ज्यादा पौटेशियम निकल जाता है. पोटैशियम एक इलेक्ट्रोलाइट है और इसीलिए पोटैशियम की शरीर को और ज्यादा जरूरत होती है. यहां जानिए पोटैशियम की कमी (Potassium Deficiency) हो जाने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और इस कमी को पूरा करने के लिए खानपान में क्या-क्या शामिल करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? | White Hair Causes
पोटैशियम की कमी के लक्षण | Potassium Deficiency Symptoms
- शरीर में कमजोरी छा जाती है और व्यक्ति को हर समय थकान महसूस होती है.
- मसल्स में अकड़न हो जाती है. इससे मसल्स कमजोर होकर दर्द होने लगती हैं.
- पाचन में दिक्कतें आने लगती हैं. ब्लोटिंग और कब्ज जैसी दिक्कतें हो जाती हैं.
- पोटैशियम की कमी होने पर त्वचा में झनझनाहट हो सकती है. इससे त्वचा सुन्न भी महसूस होती है.
- सांस लेने में दिक्कत होना भी पोटैशियम की कमी होने का लक्षण होता है.
- पोटैशियम की कमी हो जाने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगता है.
- पोटैशियम की कमी (Potassium Ki Kami) होने पर किडनी सोडियम को रक्त में फैला देती है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
- बार-बार प्यास लगने लगती है. ऐसा पोटैशियम की कमी से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ने पर होता है.
- पोटैशियम लेवल्स कम हो जाने पर बाउल मूवमेंट्स इर्रेग्यूलर हो जाती हैं. इससे पेट अक्सर ही खराब रहता है.
- हार्टबीट अनियमित होने लगती है. पोटैशियम की कमी हो जाने पर दिल की धड़कनों पर भी इसका असर पड़ता है.
कैसे पूरी होगी पोटैशियम की कमी
आलू – आधे आलू से शरीर को 583mg तक पोटैशियम मिल जाता है.
केला – पोटैशियम का बेहतरीन स्त्रोत है केला. एक मध्यम केले में 519mg पोटैशियम होता है.
पालक – एक कप कच्चे पालक में 454mg पोटैशियम होता है.
दूध – दूध भी पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है. एक कप दूध से शरीर को 377mg पोटैशियम मिल जाता है.
कद्दू – आधा कप कद्दू 332mg पोटैशियम का स्त्रोत होता है.
यह भी पढ़ें – फैटी लिवर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने कहा फैट को साफ कर देंगे ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
7 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
8 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
13 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
17 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines