हमें कुछ चीजों को साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसका गलत प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ सकता है। जैसे कि कुछ फल या कुछ अलग सब्जियां, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों को भी हमें एकसाथ स्टोर नहीं करना चाहिए। आलू-प्याज दो ऐसी कॉमन सब्जियां हैं, जो लगभग हर घर में मिलती हैं। कुछ घरों में तो इन दोनों सब्जियों को रोज खाया भी जाता है। हालांकि, ये दोनों सब्जियां सेहत को अलग-अलग प्रकार से लाभ देती हैं लेकिन कई बार यह नुकसानदायक बन जाती हैं। जी हां, दरअसल हमें प्याज-आलू दोनों को साथ स्टोर नहीं करना चाहिए, जबकि यह सभी घरों में दोहराया जाता है। आलू-प्याज की सब्जी खाई जा सकती है लेकिन कच्चे आलू और कच्चे प्याज को कभी भी एकसाथ नहीं रखना चाहिए। इससे यह धीरे-धीरे विषैले हो जाते हैं, क्योंकि इन दोनों सब्जियों की प्रवृत्ति अलग-अलग होती है। आलू में सेलेनिन और एलिन सल्फाइड्स पाया जाता है और प्याज में सल्फर होता है। जब आलू में प्याज की गंध जाती है तो यह नुकसानदायक बन जाता है।
क्या बोले एक्सपर्ट?
डायटीशियन भावेश गुप्ता बताते हैं कि आलू को गर्म और नमी वाली जगह में प्याज के साथ रखने से आलू जल्दी अंकुरित हो जाता है। इस अंकुरित आलू में सोलनिन और चाकोनीन पैदा हो जाता है। साथ ही, इस आलू में क्लोरोफिल भी बन जाता है। ये सभी रसायन शरीर में टॉक्सिसिटी पैदा करते हैं। बाजार से खरीदे आलू में स्टार्च भी कम होता है, जिस वजह से इन दोनों के जल्दी खराब होने की स्थिति भी पैदा हो जाती है। आलू-प्याज साथ रखे हुए खाने से सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों को होता है। आपको समझना होगा कि आलू-प्याज को साथ रखने से नुकसानदायक है, लेकिन शरीर पर जिसका असर होता है, वह अंकुरित आलू का होता है।
रिसर्च में भी हुआ खुलासा
सिकुड़े हुए या अंकुरित आलू नहीं खाने चाहिए। इंस्टीट्यूट ऑफ कलिनरी एजुकेशन (ICE) के शेफ-प्रशिक्षक माइकल हैंडल कहते हैं कि जो आलू सिकुड़ने, झुर्रीदार या नरम होने लगते हैं और उनमें लंबे अंकुर निकलने लगते हैं, तो उन्हें खाना सुरक्षित नहीं है। इस पर हुई स्टडी भी बताती है कि अंकुरित आलू शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
जहरीले आलू से मौत
जर्नल ऑफ एक्सपेरीमेंटल एंड बेसिक मेडिकल साइंसेज में साल 2024 के एक अध्ययन में पाया गया है कि जहरीले आलू खाने के बाद मौत के मामले सामने आए हैं। मगर यह एकबार खाने से नहीं होता है, इसे कई दिनों तक खाने पर नुकसान होता है।
क्या असर पड़ता है?
अंकुरित आलू की मात्रा शरीर में ज्यादा होने से सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी-मतली जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे आलू को लगातार खाने से पेट में दर्द और ऐंठन भी होती है। मांसपेशियों में कमजोरी होती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। अगर आलू वाले केमिकल शरीर में ज्यादा हो जाएं, तो मरीज कोमा में भी जा सकता है।
कैसे रखें आलू का सही ख्याल?
सबसे पहले तो आप लोग आलू और प्याज को अलग-अलग स्टोर करें।
आलू अगर हरा रंग का हो, तो उसे खाने से परहेज करें।
आलू को सही से साफ करके, 2-3 वॉश करके खाएं।
कच्चा आलू न खाएं।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
4 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
5 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
7 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
7 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
10 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
12 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
14 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
15 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines