Monsoon Health Tips: बारिश में भी बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम कई तरह की गंभीर बीमारियों को साथ लेकर आता है। इसलिए बरसात में खान-पान से लेकर हर एक चीज का खास ख्याल रखना पड़ता है। वहीं, इस मौसम में ‘माइग्रेन’ भी एक आम-सी परेशानी है। दरअसल, घंटो काम करने, खराब लाइफस्टाइल और बिगड़े खानपान के कारण कई तरह का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

बारिश के मौसम में वायुमंडल में अधिक दबाव होने के कारण माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही इस मौसम में बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है, जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। इसलिए बरसात में भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप नीचे दिए गए उपाय को फॉलो कर सकते हैं। चलिए जान लेते है…

विज्ञापन

बरसात में माइग्रेन से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

1. रूटीन को करें फॉलो

माइग्रेन का दर्द बेहद खतरनाक होता है। इससे बचने के लिए आपको एक रूटीन फॉलो करना चाहिए। माइग्रेन का दर्द ना हो इसके लिए आपको एक रूटीन बना लेना चाहिए और उसी के हिसाब से चलना चाहिए। अगर आप सही टाइम पर अपना खाना-पीना, सोना करेंगे, तो इस परेशानी से दूर रहेंगे।

विज्ञापन
2. स्ट्रेस ना लें

माइग्रेन के दर्द का एक मुख्य कारण होता है स्ट्रेस, इसलिए किसी भी परेशानी में आपको स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए और बहुत ही नार्मल तरीके से चीजों को सुलझाना चाहिए। अगर आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे, तो माइग्रेन से आपको निजात मिलेगी।

3. ओवरथिंक नहीं करें

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग किसी चीज के बारे में बहुत अधिक सोचते हैं। ज्यादा सोचने से भी माइग्रेन की परेशानी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए किसी चीज के बारे में सोचें लेकिन इतना नहीं कि वो परेशानी का कारण बन जाए।

विज्ञापन
4. धूप में डायरेक्ट ना जाएं

कई बार क्या होता है कि आप एकदम से धूप में बाहर चले जाते हैं। इससे शरीर के तापमान में अचानक बदलाव होता है और फिर इससे माइग्रेन की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इस चीज का ध्यान रखें।

5. खाली पेट नहीं रहना चाहिए

इस बार का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप खाली पेट ना रहें। दरअसल, होता क्या है कि अगर आप खाली पेट होते हो, तो इससे भी माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा अपने खाने के समय खाना खाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ