Liver Disease: शराब पीते हैं तो हो जाएं सावधान! शरीर के सिग्नल को समझें, कहीं देर न हो जाए

Liver Disease symptoms: डॉक्टर अजय कुमार बताते हैं कि जबतक जिगर के 99 सेल खराब नहीं होंगे तबतक आपमें कोई लक्षण दिखाई नहीं देंगे।

Liver Disease symptoms

(फोटो-ANI)

Liver Disease symptoms: बदलते समय में जिस तरह से नई-नई बीमारियां आ रही हैं हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक रहने की जरूरत है। लापरवाही बरतने का खामियाजा अक्सर लोगों को भुगतते देखा गया है। जब वे शरीर में गंभीर बीमारी के किसी लक्षण को नजरअंदाज करते हैं। इससे पहले की कोई बीमारी गंभीर रूप ले उसकी पहचान करके जड़ से मिटा देना ही अच्छा है। ऐसी ही कुछ बीमारियां लिवर यानी हमारे जिगर से जुड़ी हुई हैं। लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। लिवर की बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके मरीज भी हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

विज्ञापन

आईये जानते हैं हम कौन से तरीके अपनाकर लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसको लेकर विशेषज्ञों की क्या राय है। इस बीमारी के क्या लक्षण हैं। कैसे जान सकते हैं कि हमारा लिवर खराब हो गया है। लीवर की खतरनाक बीमारी कितनी घातक है। लिवर हमारे शरीर से कई तरह के जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है। इसके अलावा यह कई तरह के प्रोटीन्स बनाता है। खाने को बचाने में भी इसका अहम रोल है।

विज्ञापन

क्या कहना है डॉक्टर का

विज्ञापन

डीडी न्यूज़ के कार्यक्रम टोटल हेल्थ में शामिल एम्स अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर गोविंद माखरिया बताते हैं कि दिल की चार बीमारियां बहुत आम हैं। इसमें हेपेटाइटिस बी वायरल, हेपेटाइटिस सी वायरस, फैटी लीवर डिजीज हैं। इनको रोका जा सकता है। उनका कहना है कि ज्यादा शराब पीने से लिवर खराब हो सकता है। लिवर हमारे शरीर को बहुत से जहरीले तत्वों से बचाता है। बी और सी वायरस को हम वैक्सीन से रोक सकते हैं। असुरक्षित सेक्स न करके इससे बचा जा सकता है। फैटी लिवर डिजीज से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा व्यायाम करें ताकि शरीर में फैट कम जमा हो और कम से कम फैटी फूड खाएं।

देर से दिखाई देते हैं लक्षण

विज्ञापन

जीबी पंत अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अजय कुमार बताते हैं कि जबतक जिगर के 99 सेल खराब नहीं होंगे तबतक आपमें कोई लक्षण दिखाई नहीं देंगे। अस्पताल आने वाले ज्यादातर मरीजों को एडवांस स्जेट की बीमारी होती है। जिगर की बीमारियों के चार प्रमुख लक्षण हैं। इसमें आंखों का पीला होना, पेशाब पीला आना, पेट या पैर में सूजन होना, भूख कम लगना या खून बहना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ