Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी', पढ़ें-भरतपुर में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा

Assembly Election 2023: पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान से कांग्रेस को हमेशा के लिए हटाने की जरूरत है, कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है।

Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद अब राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी गतिविधियां बढ़ गईं हैं। राजस्थान में चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। राज्य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की चुनावी जनसभाएं होनी हैं। पीएम मोदी ने भरतपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में सत्ताधारी अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

पीएम ने कहा कि महिला अत्याचार पर कांग्रेस के एक मंत्री ने कहा कि यह इसलिए हो रहा है क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। पीएम ने कहा कि यहां के मर्द बेटियों की इज्जत के लिए मरने मिटने में पीछे नहीं रहते, लेकिन उस राजस्थान में कांग्रेस के जादूगर के प्रिय मंत्री यह कहें कि मर्दों का प्रदेश है और इसमें बहनों पर जुल्म होता रहता है तो कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या राजस्थान की कोई भी माता और बहन इस बयान को स्वीकर कर सकती है। कांग्रेस ने इस मंत्री को सजा देने की बजाय ईनाम दे दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस को बताया दलित विरोधी

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान से कांग्रेस को हमेशा के लिए हटाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है। हाल ही में देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला। ये वही कांग्रेस है जिसने रामनाथ कोविंद का विरोध किया। पीएम ने कहा कि, “…कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है-3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर…”। पीएम ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को रोटी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा का संकल्प है राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे, भाजपा का संकल्प है राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे, भाजपा का संकल्प है महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे…राजस्थान बीजेपी ने जो वादे किए हैं, इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे…”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ