हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर्फ आंखों का पीलापन नहीं बताता Liver है खराब, पैरों की 5 समस्या भी देते हैं संकेत

Liver Disease Symptoms: लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है, जो खाना को पचाने के साथ-साथ खून को साफ करने का काम करता है और शरीर से विषैली चीजों को बाहर करता है। 

विज्ञापन
लिवर की बीमारी Image Credit: Freepik

Liver Disease Symptoms: लिवर शरीर का अहम हिस्सा है,शरीर के सारे कामों को करता है। अगर इसमें खराबा आ जाए तो यह कई परेशानियों की वजह बन सकता है। खासकर कुछ लोग लिवर की समस्या को लेकर अक्सर अनदेखा करते हैं।

लिवर हेल्दी रहेगा तो हमारे सारे काम अच्छे से हो पाएंगे, इसलिए लिवर में जरा सी परेशानी होने पर आपको इसके लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। अगर लक्षणों की बात करें तो आंखों में पीलापन,भूख न लगना जैसे कई संकेत दिख जाते हैं, लेकिन कुछ संकेत आपको पैरों पर नजर आ सकते हैं।

पैरों के संकेतों को न करें नजरअंदाज

पैरों और एड़ियों में सूजन आना

विज्ञापन

लिवर प्रोटीन को बनाने में महत्वपूर्ण रोल निभाता है। जब इसमें खराबी आ जाती है,तो प्रोटीन कम हो जाता है और खून में तरल पदार्थों का जमाव होने लगता है। ये पैरों और एड़ियों में जाकर जमा हो जाते हैं और सूजन पैदा करते हैं।

खराब होने के लक्षण जानें इस Video में-

विज्ञापन

नसों में परेशानी

पैरों पर लाल या बैंगनी रंग की नसें लिवर की खतरनाक बीमारी सिरोसिस का संकेत देती है। इन्हें स्पाइडर एंजियोमा बोलते हैं।

विज्ञापन

पैरों में खुजली होना

बिना किसी वजह के पैरों में खुजली का लगातार होना भी लिवर की खराब होने का संकेत हो सकता है। लिवर की बीमारी की वजह शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ना है, जिससे स्किन में खुजली आती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नमक का सेवन किडनी के लिए खतरनाक! Study में हुआ खुलासा

पैरों का ठंडा रहना

विज्ञापन

अगर बिना किसी वजह के लगातार आपके पैर ठंडे रहते हैं,तो ये भी लिवर डिजीज का संकेत हो सकता है। ये खून के सर्कुलेशन पर असर करता है,जिससे हाथ और पैर ठंडे महसूस होते हैं।

लिवर रोग के अन्य संकेत

  • पीली स्किन और आंखें
  • थकान और कमजोरी
  • भूख न लगना और वोमिटिंग
  • पेट में दर्द और सूजन

Liver को मजबूत कैसे रखें जानें इस Video में-

विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखें, हर किसी व्यक्ति में लक्षण अलग हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से जांच और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं,ताकि लिवर की बीमारियों से बचाव हो पाए। इसके अलावा,कुछ बातों पर ध्यान दें-

  • शराब का सेवन कम करें या बंद कर दें।
  • हेपेटाइटिस की वैक्सीन लगवाएं।
  • हेल्दी डाइट लें और व्यायाम करें।
  • अधिक वजन न होने दें।
  • कोई भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह करें।

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola