---विज्ञापन---

हेल्थ

किसकी कमी से होंठ फटते हैं? यहां जानिए लिप्स किस Vitamin Deficiency का देते हैं संकेत

Vitamin Deficiency And Dry Lips: अगर आपके होंठ भी अक्सर फटते हैं तो यहां जानिए यह शरीर की किस कमी का संकेत हो सकता है. फटे होंठ शरीर के अंदर का हाल बताते हैं. ऐसे में यहां जानिए फटे होंठ किस विटामिन की कमी का लक्षण हो सकता है.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 19, 2026 10:55
Vitamin Deficiency Dry Lips
सूखे होंठ किसका लक्षण हैं?

Dry Lips Vitamin Deficiency: विटामिन शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदा देते हैं और इसीलिए विटामिन की कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है. ऐसे में विटामिन की कमी होने पर होंठों पर भी इसके लक्षण नजर आते हैं. होंठ सूखना भी किसी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है. अगर आपके होंठ अक्सर ही सूखते हैं, रूखे हो जाते हैं और फटना शुरू कर देते हैं तो यहां जानिए किस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं और इस दिक्कत को किस तरह से कम किया जा सकता है.

किस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं?

बी विटामिंस (B Vitamins) होंठ फटने का बड़ा कारण हो सकते हैं. बी विटामिंस वॉटर सोल्यूबल विटामिन होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा देते हैं और इनकी कमी हो जाने पर होंठ रूखे-सूखे हो जाते हैं. विटामिन बी3 यानी नियासिन, विटामिन बी7 यानी बायोटिन, विटामिन बी6 यानी पाइरिडॉक्सिन और विटामिन बी2 जिसे राइबोफ्लेविन कहते हैं, इन विटामिन की कमी से होंठ फटने लगते हैं, किनारों से कटना शुरू (Cracked Lips) हो जाते हैं और सूज सकते हैं.

---विज्ञापन---

कैसे पूरी होगी बी विटामिंस की कमी

विटामिन बी3 – नियासिन या विटामिन बी3 की कमी पूरी करने के लिए मछली खाई जा सकती है. इसके अलावा, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मशरूम, एवोकाडो, हरी पत्तेदार सब्जियां और सप्लीमेंट्स या विटामिन बी3 फोर्टिफाइड फूड्स खाए जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

विटामिन बी7 – इसे बायोटिन कहा जाता है. इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए अपने खानपान में शकरकंदी, बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, मछली, पालक, मशरूम और गोभी शामिल की जा सकती है. इसके साथ ही दूध और दूध से बनी चीजों को खानपान में शामिल करें.

विटामिन बी6 – खानपान में केले, एवोकाडो, आलू, अनाज, दालें, सूखे मेवे और सोया को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा मुर्गी और मछली खाने पर भी शरीर को विटामिन बी6 मिलता है.

विटामिन बी2 – राइबोफ्लेविन की कमी पूरी करने के लिए दूध, पनीर, कम वसा वाला मांस, हरी सब्जियां, अंडे और राइबोफ्लेविन के सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड्स लिए जा सकते हैं.

फटे होंठों पर क्या लगाएं

  • फटे होंठों की दिक्कत आप बाहरी रूप से भी भरने की कोशिश कर सकते हैं. इसके लिए होंठों पर नारियल का तेल लगाने पर मदद मिल सकती है.
  • शहद और कॉफी को साथ मिलाकर होंठों पर मलने से फटे होंठ ठीक हो सकते हैं.
  • होंठ फटने की दिक्कत दूर करने के लिए होंठों पर एलोवेरा जैल भी लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 19, 2026 10:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.