---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

गुड़ ज्यादा अच्छा या चीनी? इनके फायदे और नुकसान

Jaggery Better or Sugar: गुड़ सर्दी, अस्थमा और खांसी में भी काफी लाभदायक है। शुगर के मरीजों को तो चीनी बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए।

---विज्ञापन---

Jaggery Better or Sugar: अक्सर कहा जाता है कि गुड़ से ज्यादा फायदेमंद चीनी है, जबकि दोनों गन्ने से ही बनते हैं फिर भी इनके फायदे और नुकसान में काफी अंतर होता है। घरों में बड़े बुजुर्ग अक्सर चीनी कम खाने की सलाह देते हैं और ज्यादा गुड़ के सेवन को फायदेमंद बताते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि गुड़ में शुगर कम होता है।

दोनों को बनाने का अलग तरीका

गुड़ में कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। एक ही चीज (गन्ने के रस) से बनने के बाद भी इन दोनों में काफी भिन्नता होती है। इन दोनों के अलग होने की सबसे बड़ी वजह है इनकी प्रोसेसिंग। दोनों को बनाने का अलग तरीका है।

---विज्ञापन---

पूरी तरह नैचुरल है गुड़

एक तरफ जहां गुड़ को बनाने में केमिकल्स या रसायनों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता तो वहीं चीनी को बनाने में कई तरह की दूसरी चीजें भी इसमें मिलाई जाती हैं। गुड़ पूरी तरह से नैचुरल है जबकि चीनी पूरी तरह नैचुरल नहीं होती है।

गुड़ के फायदे

गुड़ में आयरन और फोलेट (एक आवश्यक विटामिन) काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। आयरन मासिक धर्म के दौरान स्त्रियों के लिए काफी फायदेमंद है। यह उन्हें एनीमिया (खून की कमी) होने से बचाता है। गुड़ में ज्यादा मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक और सेलेनियम भी होता है।

---विज्ञापन---

अस्थमा और खांसी लाभदायक

गुड़ सर्दी, अस्थमा और खांसी में भी काफी लाभदायक है। गुड़ से ब्लड शुगर पर कुछ खास असर नहीं पड़ता। गुड़ में कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसमें कैलोरी भी होती है। गुड़ पाचक भी होता है यानी खाने के बाद गुड़ खाने से खाना पचाने में मदद मिलती है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जिनसे डिप्रेशन और तनाव भी कम होता है। इसमें मौजूद मिनरल्स से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

चीनी क्यों है नुकसानदायक

चीनी में शुगर ज्यादा होता है और इससे कैलोरी भी बढ़ती है। चीनी के बहुत कम फायदे हैं जबकि नुकसान ज्यादा हैं। ज्यादा चीनी खाने से लीवर और आंतों को नुकसान हो सकता है और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इससे कई तरह की खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। शुगर के मरीजों को तो चीनी बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2023 04:41 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola