IPL 2025: आइपीएल के इस सीजन में कई टीमों का प्रदर्शन सुधरा है, जैसे कि पंजाब किंग्स और आरसीबी। विराट कोहली की फिटनेस के बारे में तो लोग बातें करते रहते हैं। आज हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की फिटनेस के बारे में बता रहे हैं। श्रेयस भी सोशल मीडिया पर अपनी फिट एंड टोन्ड बॉडी के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। बल्लेबाज न केवल अपने बैटिंग क्वालिटी के लिए बल्कि अपनी फिटनेस के प्रति समर्पण के लिए भी जाने जाते हैं। उनका अनुशासित डाइट प्लान और एक्सरसाइज से भरा दिन उन्हें चुस्त-दुरुस्त बनाता है और मैच के लिए तैयार करता है।
आइए विस्तार से जानते हैं पंजाब किंग्स की फिटनेस के बारे में
1. मॉर्निंग रूटीन
श्रेयस अय्यर अपने दिन की शुरुआत स्ट्रेचिंग, योगा और ब्रीदिंग एक्सरसाइज के साथ करते हैं। अपने दिन की शुरुआत इस तरह से करने से उनकी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और एनर्जी सोर्स भी बढ़ता है। इसके अलावा, उन्हें पूरे दिन मेंटल स्ट्रेस भी नहीं होता है और फोकस बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें-RCB vs PBKS: टिम डेविड पर भारी पड़ी नेहल वढ़ेरा की तूफानी पारी, आरसीबी के घर में दहाड़े पंजाब के शेर
2. एक्सरसाइज पैटर्न
श्रेयस के पूरे एक्सरसाइज पैटर्न में अलग-अलग प्रकार के व्यायामों की एक सीरिज शामिल है। इसमें वह हर दिन एक अच्छा फिटनेस रूटीन फॉलो करते हैं। वह रनिंग, तैरना, स्पिनिंग, TRX एक्सरसाइज यानी पुशअप्स, स्क्वाट्स और प्लैंक्स भी करते हैं। इनसे उनकी बॉडी की स्ट्रेन्थ भी बढ़ती है। इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।
3. श्रेयस अय्यर का डाइट प्लान
उनका डाइट प्लान ऐसा होता है जिसमें प्रोटीन का इनटेक सबसे ज्यादा होता है। उनकी डाइट चिकन, मछली, अंडे, दाल और पनीर जैसे प्रोटीन सोर्स से भरपूर होती है। इस डाइट की मदद से उनकी मांसपेशियों की रिकवरी और ग्रोथ में मदद मिलती है। प्रोटीन-पैक्ट डाइट से एक्सरसाइज करने में भी मदद मिलती है।
4. कार्ब भी जरूरी
प्रोटीन के साथ-साथ श्रेयस की डाइट में ब्राउन राइस, शकरकंद और क्विनोआ जैसे हैवी कार्बोहाइड्रेट भी शामिल होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये फूड्स लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं और परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं। शरीर में शुगर लेवल सही रहे इसके लिए भी कार्ब्स का इनटेक जरूरी है।
5. No Junk
श्रेयस अय्यर अपनी फिजिकल फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रोसेस्ड फूड्स, एक्सट्रा शुगर और शराब से परहेज करते हैं। इन हानिकारक पदार्थों से दूरी बनाकर, वह तेजी से रिकवरी करते हैं। साथ ही, ओवरऑल हेल्थ को भी बढ़ावा देते हैं।
क्या आप फॉलो कर सकते हैं?
जो लोग बहुत ज्यादा फिटनेस के प्रति समर्पित होते हैं उनके लिए यह डाइट प्लान और फिटनेस रूटीन फायदेमंद साबित हो सकता है। श्रेयस का डेली रूटीन किसी भी इंसान की शारीरिक और मानसिक सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप इसे अपनाना चाहते हैं, तो धीरे-धीरे शुरुआत करें। उनके द्वारा की जाने वाली एक्सरसाइज को करने से पहले किसी ट्रेनर की मदद लें और अपनी बॉडी का हेल्थ चेकअप जरूर करवा लें।
ये भी पढ़ें- RCB vs PBKS: हार के बाद अपने बल्लेबाजों पर जमकर गरजे रजत पाटीदार, सरेआम लगाई क्लास
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
8 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
12 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
13 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines