Heatwave And Blood Sugar Level: गर्मियों में हीट स्ट्रोक होना एक नॉर्मल बात है, लेकिन इन दिनों सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। डायबिटीज मरीजों को गर्मी अधिक महसूस हो सकती है। चूंकि देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी हो रही है, इसलिए सेहत के साथ कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
ज्यादा गर्मी डायबिटीज वालों पर भारी असर डाल सकती है, जिन्हें बार-बार पेशाब आने के कारण न केवल डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, चिलचिलाती गर्मी आपके शरीर के इंसुलिन का इस्तेमाल करने के तरीके को बदल सकती है और किसी को अपने ब्लड शुगर के लेवल की ज्यादा बारीकी से निगरानी करने और इंसुलिन दवा की जरूरत हो सकती है।
डायबिटीज शरीर का पसीना निकालने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है, जो गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है, जिससे गर्मी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ता है। गर्मी और उमस मिलकर किसी के भी स्वास्थ्य पर कहर बरपा सकती है। डायबिटीज को मैनेज करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ मेडिसिन शरीर की गर्मी को प्रभावित कर सकती है।
हीटवेव डायबिटीज वालों के सामने कई चुनौतियां लेकर आती है, क्योंकि वे डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती हैं और कई सारे जोखिम को बढ़ा सकती हैं। इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है।
हीटवेव के बीच कैसे ब्लड शुगर लेवल के लेवल को मैनेज करें
हाइड्रेशन का ध्यान रखें
पेशाब के रंग (हल्का पीला पानी की कमी का संकेत देता है) की जांच करके हाइड्रेशन बनाए रखें। लू के दौरान सामान्य से ज्यादा लिक्विड पीने का लक्ष्य रखें। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें।
डिहाइड्रेशन करने वाले ड्रिंक्स से बचें
कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक जैसे कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ अल्कोहोलिक ड्रिंक्स से दूर रहें। ये ब्लड शुगर के लेवल को भी प्रभावित कर सकते हैं।
हाइड्रेटिंग फूड खाएं
अपनी डाइट में पानी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें, जैसे खीरा, तरबूज, संतरा और टमाटर। ये फूड प्रोडक्ट न केवल शरीर में पानी का लेवल मेंटेन करते हैं।
स्किन की देखभाल करें
सूती कपड़े पहनें और सनबर्न से बचने के लिए सनस्क्रीन का यूज करें।
ब्लड शुगर की जांच
गर्मी ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अपने ब्लड शुगर के लेवल की समय-समय पर जांच करवाएं।
आउटडोर एक्टिविटी सोच-समझकर बनाएं
अगर आपको बाहर रहने की जरूरत है, तो सुबह जल्दी या देर शाम के दौरान एक्टिविटी को शेड्यूल करें। ज्यादा गर्मी के दौरान तेज गतिविधियों करने से बचें।
ये भी पढ़ें- सिरदर्द के अलावा पेट दर्द व सर्दी भी तनाव के हो सकते हैं लक्षण
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Myth and Facts: क्या खाना शेयर करने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने दूर किया सबसे बड़ा भ्रम
1 hr agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
2 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
4 hrs ago2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
19 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
21 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 day agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines