---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Heart Disease Causes: सिर्फ 10 सेकंड में जानें दिल की सेहत का हाल, मोबाइल से ऐसे करें जांच

Heart Disease Causes: दिल की बीमारियों का पता लगाने के लिए आज भी मेडिकल टेस्ट और डॉक्टर की मदद लेते हैं? 14 साल के इस लड़के ने एक ऐप का आविष्कार किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे महज कुछ सेकंड में अपनी हार्ट हेल्थ का ब्यौरा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

---विज्ञापन---

Heart Disease Causes: आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और तनाव के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। हार्ट डिजीज का सबसे बड़ा कारण हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। युवाओं में भी हार्ट अटैक और कार्डियो प्रॉब्लम्स बढ़ने का मेजर रिजन यही है। जब भी हमें हमारी दिल की सेहत के बारे में जानना होता है, तो हम डॉक्टर और कुछ हेल्थ टेस्ट की मदद लेते हैं, मगर अब आप घर बैठे आसानी से कुछ सेकंड्स में ही अपने दिल का हाल जान पाएंगे।

हाल ही में 14 साल के लड़के, सिद्धार्थ नंद्याला ने Circadian AI नामक ऐप बनाया है, जो सिर्फ 10 सेकंड में ही दिल की बीमारियों का पता लगा सकता है। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में।

---विज्ञापन---

क्या है Circadian AI ऐप?

इसे सिद्धार्थ नंद्याला ने बनाया है। बता दें कि सिद्धार्थ सबसे कम आयु वाले AI सर्टिफाइड है, जिन्होंने इस ऐप का निर्माण किया है। Circadian AI एक मोबाइल ऐप है, जो दिल की बीमारियों का पता सिर्फ 10 सेकंड्स में लगा सकता है। उनके इस ऐप की सटीकता 96% बताई गई है। इसे एआई टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किया गया है। सिद्धार्थ के इस ऐप से अबतक लगभग 15,000 से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: सर्दी-खांसी होते ही तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए न भागे, कोविड ऑफिसर की लोगों को राय

---विज्ञापन---

यह मोबाइल ऐप दावा करता है कि यह कुछ ही सेकंड में दिल से जुड़ी हर बीमारी का पता लगा सकता है और अगर आपको समय से पता चल जाए कि आपके दिल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो आपको इससे शुरुआती जांच करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और इलाज भी जल्दी शुरू होगा।

आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पताल में भी हो चुकी हैं जांच

इस ऐप का ट्रायल भारत के आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के सरकारी अस्पताल में भी किया गया है। यह ऐप मेडिकल सेक्टर में काफी मददगार साबित हो सकता है। यह ऐप स्मार्टफोन के जरिए दिल की धड़कनों की रिकॉर्डिंग का उपयोग करके दिल से संबंधित समस्याओं का पता लगाता है। इस ऐप की टेस्टिंग भारत के 700 रोगियों पर की गई है और इसकी सटीकता दर 96% रही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत के लोगों के लिए फायदेमंद कैसे?

यह मोबाइल एप्लिकेशन भारतीयों के लिए बहुत कारगर साबित होगा क्योंकि हमारे देश में दिल की बीमारियों का जोखिम अत्यधिक है। कैंसर, डायबिटीज की तरह दिल के रोग भी यहां एक मुख्य बीमारी हो गई है। हालांकि, देश में आधुनिक अस्पतालों की कमी नहीं है लेकिन मोबाइल ऐप की मदद से लोगों का समय और धन दोनों ही बचता है। सबसे महत्वपूर्ण कम समय में ही दिल की सेहत का पता लगाया जा सकता है, ताकि आप इलाज में देरी का सामना न करें।

ये भी पढे़ें- Covid Alert: कोरोना का बड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, लोगों को सुनने में होगी परेशानी!

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

First published on: Jun 03, 2025 09:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola