मां का दूध बच्चे के लिए कितना जरूरी है? एम्स के डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने बताए इसके अद्भुत फायदे

Breastfeeding For Baby: अगर दूध कम बनने, बच्चे के सही तरीके से दूध न पीने या स्तनपान के दौरान किसी परेशानी का सामना हो रहा है तो लैक्टेशन कंसल्टेंट से बात करना  जरूरी है. हालांकि, एम्स के डॉक्टर रमेश अग्रवाल का कहना है कि बच्चे के लिए मां का दूध बहुत ही जरूरी है. 

Breastfeeding For Baby

6 महीने बाद क्या करें? Image Credit- Freepik

बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती महीनों में मां का दूध उसके लिए सबसे जरूरी आहार माना जाता है. इसमें बच्चे की जरूरत के मुताबिक, पोषक तत्वों के साथ ऐसे एंटीबॉडी होते हैं, जो उनकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन भी जन्म के पहले एक घंटे के अंदर स्तनपान शुरू करने और शुरुआती 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध देने की सलाह देता है. अगर आप भी नई मां बनी हैं और जानना चाहते हैं कि बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क इतना जरूरी क्यों है तो इसके फायदे समझना जरूरी है. एम्स के डॉक्टर रमेश अग्रवाल का कहना है कि मां का दूध बच्चे के शारीरिक विकास के साथ-साथ उसकी इम्युनिटी के लिए भी बेहद अहम भूमिका निभाता है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करना

बच्चे की इम्यूटी पूरी तरह से तैयार नहीं होती. इसलिए मां के दूध को पिलाने की सलाह दी जाती है. इसमें मौजूद एंटीबॉडी बच्चे को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. WHO के मुताबिक, स्तनपान करने वाले बच्चों में डायरिया और निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है. 

शुरुआती 6 महीने के लिए है जरूरी 

मां के दूध में शुरुआती महीनों में बच्चे की जरूरत के हिसाब से पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसी वजह से WHO और UNICEF 6 महीने तक एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग की सलाह देते हैं. इसका मतलब है कि इस दौरान बच्चे को मां के दूध के अलावा पानी या दूसरी चीजें नहीं दी जा सकती हैं. 

विज्ञापन

पेट और पाचन के लिए भी फायदेमंद

मां का दूध बच्चों के लिए आसानी से पचने वाला आहार है. स्तनपान कराने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल यानी पेट और आंत से जुड़े इंफेक्शन का खतरा कम होने से भी जुड़ा है. ब्रेस्ट मिल्क सिर्फ बच्चे का पेट भरने का काम नहीं करता, बल्कि उसके डेवलपमेंट के लिए भी जरूरी है.

6 महीने बाद क्या करें?

छह महीने की उम्र के बाद बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतें बढ़ने लगती हैं. इसलिए इस समय पौष्टिक कॉम्प्लिमेंट्री फूड शुरू करने की सलाह दी जाती है. इसके साथ मां बच्चे को स्तनपान जारी रख सकती हैं. हालांकि, दो साल या उससे आगे तक, बच्चे और मां की इच्छानुसार, स्तनपान जारी रखने की सलाह देते हैं. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source- WHO, AIIMS 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ