मुंह के कैंसर में ये 2 लक्षण आ सकते हैं नजर, फोर्टिस अस्पताल के सर्जन ने कहा कभी ना करें इग्नोर

Oral Cancer Signs And Symptoms: फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह से जानिए ऐसे कौन से 2 लक्षण हैं जो 2 से 3 हफ्तों तक नजर आएं तो सावधान हो जाना चाहिए. ये दिक्कतें मुंह के कैंसर का संकेत हो सकती हैं.

Oral Cancer Signs And Symptoms

घर पर मुंह के कैंसर की जांच कैसे करें? AI Generated Image

Mouth Cancer Symptoms: नैशनल ओरल कैंसर रजिस्ट्री के अनुसार, भारत में हर साल मुंह के कैंसर के 60,000 नए मामले सामने आते हैं. आंकड़े कहते हैं कि भारत में हर घंटे 5 से ज्यादा लोग ओरल कैंसर (Oral Cancer) के चलते अपनी जान गंवा देते हैं जिससे पता चलता है कि यह कैंसर कितना जानलेवा है. यह कैंसर 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा नजर आता है. ऐसे में यह जरूरी है कि मुंह के कैंसर के लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए और इलाज शुरू किया जाए. फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह ने बताया मुंह में होने वाली ऐसी कौन सी 2 दिक्कतें हैं जो 2-3 हफ्तों में भी अगर ठीक नहीं हुई हैं तो मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह के कैंसर में ये 2 लक्षण ना करें इग्नोर

डॉक्टर बताते हैं कि इन 2 लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकते हैं –

पहला लक्षण – मुंह में घाव या छाला निकलना जो 2 से 3 हफ्ते में ठीक न हो या बार-बार हो
दूसरा लक्षण – मुंह में सफेद या लाल पैच नजर आना, गांठ बनना या लगातार खून आना

विज्ञापन

इन लक्षणों पर भी रखें नजर

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, मुंह का कैंसर होने पर ये लक्षण (Oral Cancer Symptoms) दिख सकते हैं –

विज्ञापन
  1. मुंह, चेहरे या गले पर घाव होना जो ठीक नहीं होता है
  2. मुंह खोलने में दिक्कत होना
  3. गले में गांठ बनना
  4. मुंह में दर्द होना, जीभ और जबड़े में दर्द होना
  5. कुछ चबाने या निगलने में दिक्कत होना
  6. मुंह के अंदर, होंठों पर या मसूड़ों पर सूजन होना, दाने निकलना, त्वचा पर गांठ बनना
  7. बिना किसी कारण मुंह के किसी हिस्से से खून निकलना
  8. आवाज का बदल जाना
  9. दांतों का ढीला प़ड़ना
  10. बिना किसी वजह के वजन कम होना.

बिनाइन ट्यूमर, किसी और बीमारी या फिर किसी और तरह के कैंसर में भी ये लक्षण दिख सकते हैं. अगर कोई भी लक्षण 2 हफ्तों से ज्यादा नजर आता है तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

किन लोगों में मुंह के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है

विज्ञापन

तंबाकू खाने वालों में, सिगरेट पीने वालों में, बीड़ी पीने वालों में या सिगार पीने वालों में मुंह के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है. एल्कोहल के सेवन से भी इसका खतरा रहता है. वहीं, जिन लोगों की डाइट खराब है, जो ह्यूमन पैपिलोमावायरस की चपेट में आते हैं, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और एड्स के मरीजों में इस कैंसर के होने की संभावना ज्यादा होती है. सूरज की अल्ट्रा वायलट किरणों की चपेट में आने से होंठों का कैंसर हो सकता है.

खुद से कैंसर करें मुंह की जांच

विज्ञापन

ICMR के अनुसार, खुद से देखा जा सकता है कि मुंह में किसी तरह का कोई संदिग्ध निशान या एब्नॉर्मल लक्षण तो नहीं दिख रहा है. इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले अच्छे से अपने हाथों को धोएं
  • अब मुंह के अंदर उंगलियों से अच्छी तरह से चेक करें कि कोई गांठ वगैरह तो नहीं है
  • अपने सिर को पीछे की तरफ झुकाएं और मुंह के ऊपरी हिस्से पर देखें कि कोई गांठ तो नहीं बन रही
  • जीभ को बाहर निकालें और उंगलियों से ऊपर की तरफ उठाएं, जीभ के नीचे देखें कि सब सामान्य है या नहीं
  • गले के दोनों किनारों पर चेक करें कि किसी तरह का लम्प या दाना तो नहीं है.

कुछ भी अलग या एब्नॉर्मल दिखता है तो डॉक्टर से जांच कराएं. डॉक्टर जांच करके देखेंगे कि कोई दिक्कत कैंसर के चलते हो रही है या सामान्य है.

विज्ञापन

मुंह के कैंसर से बचे रहने के लिए क्या करें

मुंह का कैंसर आपको अपनी चपेट में ना ले इसके लिए धूम्रपान करने से परहेज करें, एल्कोहल का सेवन कम करें, पान या तंबाकू चबाने से बचें और खासकर मुंह के अंदर तंबाकू रखकर ना सोएं. हरी और पीली सब्जियां और ताजा फल जरूर खाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Sources- NCOR, ICMR 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ